लांजी थाना इलाके के चौरिया के पास नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर कर दी हत्या…..

लांजी थाना इलाके के चौरिया के पास नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अुनसार ब्रजलाल पिता पवन (48) निवास मुंडा पिकोना को देर रात नक्सलियों ने मुखबिरी करने के शक में मार दिया। बताया जा रहा है कि ब्रजलाल पहले नक्सली संगठन का सदस्य था, लेकिन बाद में उसने संगठन को छोड़ दिया। इसके बाद से ही नक्सलियों को शक था कि वह उनकी जानकारी पुलिस तक पहुंचा रहा है।

Back to top button