लडकियों के लिए बेहद खतरनाक होता इस उम्र में संबंध बनाना, जानें क्यों?

आज के दौर में जैसे गर्लफ्रेंड और ब्वाॅयफ्रेंड का ट्रेंड चल रहा है। यहां तक की बच्चे थोड़े बड़े हुए नहीं कि उनके गर्लफ्रेंड और ब्वाॅयफ्रेंड पहले बन जाते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में हुए रिसर्च में बताया गया है कि देश में करीब 45 प्रतिशत छोटी लड़कियों के ब्वाॅयफ्रेंड होते है या फिर उनका बाल विवाह कर दिया जाता है। इतनी कम उम्र में भी  सही जानकारी न होने के कारण लड़कियां शारीरिक संबंध बना लेती है। स्त्री रोग विशेषज्ञों के अनुसार 18 साल से कम उम्र में संबंध बनाना और गर्भपात कराना गैर कानूनी है। इसके अलावा इससे लड़की की जान को भी खतरा हो सकता है।

गर्भपात कराना

कम उम्र में गर्भापात कानून के नजरिए से एक अपराध है। इसके अलावा कम उम्र में गर्भपात करवाने से लड़की की जान को भी खतरा हो सकता है।18 साल से कम उम्र में लड़की का शरीर इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए तैयार नहीं होता है।

मानसिक स्थिति

छोटी उम्र में लड़कियाें को इतनी समझ नहीं होती है कि वे इतने फैसले के लिए तैयार है या नहीं। ऐसे में कम उम्र में लड़कियां यौन संबंध बनाने के लिए शरीर के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी तैयार नहीं होती है। इसके अलावा अत्यधिक खून बहने से उनकी जान जाने का भी खतरा होता है।

सेक्स के इस मामले में महिलाओं के आस-पास भी नही है पुरुष

एड्स का खतरा

कम उम्र में लड़कियों को इंफेक्शन का डर सबसे ज्यादा होता है। किसी भी लड़की के साथ कम उम्र में यौन संबंध बनाने का असर उनके शारीरिक विकास को तो रोकता ही है साथ ही इससे एचआईवी एड्स और कई अन्य बीमारियों का डर भी रहता है।

शादी से पहले संबंध

सही जानकारी न होने के कारण लड़कियां अपनी मरजी से संबंध बना लेती है। कई बार तो लड़की खुद किसी प्रकार का संक्रमण होने के बाद भी उस बात को छुपा लेती है। ऐसे में बात बढ़ जाने के बाद लड़कियों की शारीरिक के साथ.साथ मानसिक स्थिति भी बिगड़ जाती है।

बातों को छुपाना

लड़कियों को पता न होने के कारण वो अपने माता पिता से छुपकर कदम उठाती है। इसलिए पेरेंट्स को अपनी जिम्मेदारी उठाते हुई बच्चों को गुड और बेड टच के बारे में खुल कर बताना चाहिए। इससे ऐसी कुछ होने पर बच्चे सीधा आकर आपको बताएंगे।

Back to top button