बस दुर्घटना में घायल यात्रियों को उपचार के लिए जिला चिकित्‍सालय में कराया भर्ती…

बुरहानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस पलट गई। इस दुर्घटना में प्रारंभिक तौर पर सात यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है।

जानकारी के अनुसार बुरहानपुर से इंदौर जा रही गुरुकृपा यात्री बस डुलहार फाटे के पास गड्ढे को बचाने के चक्कर में पलट गई। इससे बस में सवार 7 यात्री घायल हो गए।

घटना के संबंध में घायल यात्रियों ने बताया कि इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर गड्ढे अधिक होने के कारण ड्राइवर ने गड्ढे बचाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान बस पलट गई। करीब सात लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर यह दुर्घटना दोपहर दो बजे के करीब हुई। कुछ लोगों के अनुसार टायर फटने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर डायल 100, बोरगांव चौकी प्रभारी आरएस मालवीय पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं। Updating

Back to top button