एक साल से कर रहा था बेटी से बलात्कार, एक रात कर दिया कुछ एेसा कि बेटी पहुंच गई थाने

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना में एक पिता को अपनी ही नाबालिग बेटी का कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुव्रवार को ये जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के पद्मा नगर इलाके में 16 साल की एक लड़की ने अपने 50 वर्षीय पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘ जब घर के अन्य लोग सो जाते थे तो वह लड़की को नशीली दवा पिला कर उसका यौन उत्पीड़न करता था। वह अक्टूबर 2017 से ही उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।’’ पुलिस सूत्रों ने कहा कि वह लड़की को धमकी देता था कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसकी मां और भाई बहनों को जान से मार देगा।

किसी तरह लड़की साहस बटोर कर पुलिस तक पहुंची और बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुये भारतीय दंड संहिता की धारा 376 बलात्कारी, 506 आपराधिक डराना धमकानाी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षर्णपॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button