19 अप्रैल दिन बुद्धवार का पञ्चांग: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

◆आज का पञ्चांग◆

।आप सबका मंगल हो 19 अप्रैल दिन बुद्धवार।

 19 अप्रैल दिन बुद्धवार का पञ्चांग: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:39
सूर्यास्त:-06:21
राहू काल(अशुभ समय)दोपहर
12:00से 01:30बजे तक
तिथि:-अष्टमी
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-उत्तर

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य होगा।

सुझाव:-आज आप मूंग की दाल आप कुष्ट आश्रम में दान दें लाभ होगा।
शुभरंग:-गेरुवा

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आपके कार्य निर्विघ्नता पूर्वक सम्पन्न होंगे। प्रिय जनों से मुलाकात होगी। व्यापर व नौकरी में अनुकूल प्रभाव दिखेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

सुझाव:-आज आप बादाम का दान करें व सेवन करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-बादामी

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप का रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में अनुकूल स्थितियां होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

सुझाव:-आज आप आप 5 नीबू पिले कपड़ें में बाँध कर किसी मंदिर में दान करें अथवा नदी में प्रवाहित करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- पीला

( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
आज आप को सरकारी सहयोग प्राप्त होगा। राजनैतिक तनाव का सामना करना पफ सकता है। परिवार में मंगल उत्सव की सम्भावना बन रही है।

सुझाव:-आज आप मसूर की दाल किसी मंदिर में दान करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आपके शत्रु आप पर हॉबी रह सकते है। वैचारिक मद- भेद से साझेदारों में मन मुटाव की संभावना बन सकती है। पारिवारिक अनुकूलता आपको प्रसन्न रखेगी।

सुझाव:-आज आप काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलावें उत्तम होगा।
शुभरंग:- भूरा

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप वाद विवाद से बचें। प्रिय जनों से मुलाकात होगी। सोची समझी रणनीति से व्यापारिक लाभ भी मोल सकता है।

सुझाव:-आज आप मीठे जल से भरा घड़ा दान करें लाभ होगा।
शुभरंग:-मटमैला

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आपको ईष्ट मित्रों से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी में भारी फेर बदल व सुददुर यात्राएं करना पड़ सकता है।

सुझाव:- आप आप घर मे खीर का भोग श्री लक्ष्मीनारायण को अर्पित करें करें लाभ होगा।
शुभरंग:-चाकलेटी

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आपको सुदूर यात्रा से लाभ की सम्भावन बलवती हो सकती है।पारिवारिक अंतर कलह से मन व्यथित रह सकता है। पुत्र से सुख मिल सकता है।

सुझाव:-आप आप सन्तरे का भोग माता रानी को लगावें उत्तम होगा।
शुभरंग:-आसमानी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज प्रिय जनों से मुलाकात होगी। रुके कार्यों में प्रगति दिखेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के सम्पन्न होने की संभावना बन रही है।

सुझाव:-आज आप विकलांगो की यथा शक्ति मद्त करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- जामुनी

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आपको आपके जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारिक योजनाओं को नई दिशा मिल सकती है। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।

सुझाव:-आज आप पके हुवे पपीते का भोग लगाकर प्रसाद बाटें उत्तम होगा।
शुभरंग:-गाढ़ा पीला

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप को किसी व्यापारिक परिवर्तन से हानि हो सकती है। मानसिक पीड़ा से शरीर प्रभावित हो सकता है। यात्रा से लाभ संभावना बन रही है।

सुझाव:-आज आप हल्दी ,गुड़ ,केला गाय को खिलावें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- नारंगी

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप के सितारे आपको व्यापारिक व व्यवहारिक दोनों प्रकार से लाभ प्रदान कर सकते है। यात्रा से लाभ की संभावना बन रही है। रुके धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

सुझाव:-आज आप ऊँ बृं बृहस्पतये नमः का 1 माल जप करें मंगल होगा।
शुभरंग:-पीला

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1 आज वैशाख माह कृष्णपक्ष अष्टमी तिथि है।
2 आज विवाह मुहूर्त है।
3 आज शीतलाष्टमी व्रत है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

भरत प्रीति नित बिनय बड़ाई।
सुनत सुखद बरनत कठिनाई।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी अयोध्या काण्ड में वर्णित करते है कि भरत जी की नीति ,प्रीति, विनय युक्त बड़ाई सुनने में सर्व सुखद किन्तु वर्णन करने में अत्यंत कठिन है। ऐसा भ्रातृ प्रेम का उदाहरण अनुपमेय है।

अस्तु “प्रेम की सहजावस्था सर्व समर्पण है।”

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button