आगरा बस हाईजैक काण्ड का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार

आगरा। बस हाईजैक काण्ड के मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता को आगरा पुलिस ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान प्रदीप गुप्ता को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ मुठभेड़ थाना फतेहाबाद इलाके में चेकिंग के दौरान हुई। बाइक से भाग रहे प्रदीप गुप्ता को पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से प्रदीप गुप्ता घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। बताते चलें कि बुधवार देर शाम पुलिस ने इटावा के बलराय थाना क्षेत्र के एक ढाबे के पीछे से हाईजैक हुई खाली बस को बरामद कर लिया था।

उल्लेखनीय है कि आगरा में बुधवार को 34 सवारियों से भरी एक बस को हाईजैक कर लिया गया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा था। यह मामला पैसों के लेनदेन से संबंधित है। बस मालिक अशोक अरोड़ा और प्रदीप गुप्ता के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। एसएसपी आगरा ने बगैर तस्दीक़ किए ही फाइनेंस कंपनी की खानी चला दी थी।

Back to top button