महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये-अनीता सचान

राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने महिला उत्पीड़न की सुनवाई की।
महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये-अनीता सचान।
*अमेठी 19 दिसम्बर 2018,* मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी योजना के तहत महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिये उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने आज लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवायी की। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष आज कुल 09 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दी जिसमें रिंकी पुत्री स्वर्गीय शिवराज, श्यामकली पत्नी रामदीन, सुनीता पत्नी गया प्रसाद, चंद्र कली पत्नी राजेश कुमार, रेखा श्रीवास्तव, श्यामकली, चिंता देवी आदि ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा जिस पर राज्य महिला आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मामलों का जल्द निस्तारण कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। आयी हुई समस्त शिकायतों कों सम्बन्धित थाने के थानाध्यक्ष को भेजने का निर्देश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने दिया और कहा कि इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराये। उन्होने यह भी कहा कि महिलायें अपने उत्पीड़न सम्बन्धी कोई भी शिकायत उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दे सकती है। जिसकी सुनवाई के लिये महिला आयोग द्वारा त्वरित निस्तारण के लिये कार्यवाही की जायेगी। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें पुलिस विभाग में आये उसके निस्तारण में लापरवाही न बरती जाये अगर यदि पुलिस विभाग द्वारा लापरवाही की जायेगी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रश्मि सिंह, सी0ओ0 अमेठी पीयूष कान्त राय,, महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी आरडी गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरोजनी देवी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अंजनी कुमार मिश्राअमेठीमोबाइल नम्बर- 9918732222

Back to top button