गरीबों और पिछड़ों के उत्थान के लिए केंद्र प्रतिबद्ध: निर्मल सिंह

रियासत के उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को पिछली सरकारों के कार्यकाल में हुए नुकसान से उबारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार द्वारा गरीबों और समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए तमाम योजनाओं की शुरूआत की गई है।
गरीबों और पिछड़ों के उत्थान के लिए केंद्र प्रतिबद्ध: निर्मल सिंह

ये भी पढ़े: सास-बहू लड़ी तो, पंचायत ने पति को दी पेड़ से बांधकर रोज दो चांटे मारने की सजा

वे मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर पंजाब के पटियाला में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने एक दलित परिवार के घर पर साथी कार्यकर्ताओं के साथ चाय भी पी। उप मुख्यमंत्री ने तीन सालों में मोदी सरकार द्वारा किए गए काम और उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही पंजाब की धरा और संस्कृति की तारीफ की।

ये भी पढ़े: पैसे लेकर देते थे अच्छे नंबर, बीएड कॉलेज प्रिंसिपल 25 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट

इसके बाद सिंह ने कहा कि ईश्वर की नजर में समाज का हर व्यक्ति समान है और जो लोग समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं वह इंसानियत के दुश्मन जैसे हैं। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने काली माता मंदिर और गुरुद्वारा दुख निर्वाण साहब का दर्शन भी किया।

 
Back to top button