हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जू

अपनी शादी में हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो शादी तय होने के बाद से तैयारियां शुरू कर देती हैं। आज के समय लहंगे से लेकर हर एक चीज दुल्हन की पसंद की ही होती है। ऐसे में हर दुल्हन ये चाहती है कि वो अपनी शादी में खुलकर मौज-मस्ती कर पाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।

दरअसल, शादी में हर लड़की काफी भारी-भरकम सा लहंगा पहनती है। ऐसे में इस लुक को पूरा करने के लिए हील्स ही पहनी जाती है। हील्स में जमकर डांस करना और मस्ती करना संभव नहीं है।

इसी के चलते आज के समय में दुल्हनों की पहली पसंद जूते बनते जा रहे हैं। हाल ही में कई अभिनेत्रियों ने भी अपनी शादी में लहंगे के साथ हील्स की बजाय जूतों को चुना था। यही वजह है कि आज के लेख में हम आपको ब्राइडल जूतों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।

जूतों में लगवाएं मोती

अगर आप लाइट कलर के जूतों का चयन कर रहीं हैं तो उसको सजाने के लिए इसपर मोतियों का वर्क करा सकती हैं। इससे जूतों का लुक और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।

सिंपल स्नीकर्स को ऐसे बनाएं खास

आप चाहें तो किसी साधारण तरह के स्नीकर्स का चयन करके उसपर अपनी शादी की तारीख लिखवा सकती हैं। इससे ये काफी स्पेशल बन जाएगा।

जूतों पर लगवाएं गोटा

सिंपल से जूतों पर आप इस तरह से गोल्डन रंग का गोटा लगवा सकती हैं। इस पर अगर आप कढ़ाई भी कराएंगी तो भी ये खूबसूरत लगेगा।

सगाई की झलक दिखाएं

अपने सफेद रंग के जूतों पर आप सगाई की झलक दिखा सकती हैं। सफेद जूतों पर इस तरह का वर्क देखने में खूबसूरत लगेगा।

मिरर वर्क भी रहेगा खास

अगर आप अपने स्पोर्ट्स शूज पर इस तरह से मिरर वर्क करवाएंगी तो इससे आपका लुक बेहद स्टाइलिश लगेगा। ऐसे जूते देखने में भी काफी क्लासी लगते हैं।

लहंगे से करें मैच

अपने जूतों को इस तरह से कस्टमाइज कराकर आप इसे लहंगे से मैच कर सकते हैं। ये देखने में भी कमाल के लगते हैं। इस तरह के जूतों में आप अपने हिसाब से हील्स कस्टमाइज करा सकती हैं।

हील्स के लिए है ये परफेक्ट

अगर आप हील्स पहनने के साथ कंफर्टेबल भी रहना चाहती हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। इस तरह के जूते आपको स्टाइलिश लुक भी देंगे और इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगी।

Back to top button