चुकंदर से बने लिप बाम का इस्तेमाल होंठों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जानें बनाने का तरीका..

सर्दी के मौसम में स्किन का विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है। सही ढंग से देखभाल न होने की वजह से सर्दियों में स्किन से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। 

 चुकंदर से बने लिप बाम का इस्तेमाल करने से आपके होंठों की नमी भी बरकरार रहती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं चुकंदर से बने लिप बाम के फायदे और बनाने का तरीका।

चुकंदर लिप बाम के फायदे-

ड्राई और बेरंग हुए होंठों के लिए चुकंदर से बना लिप बाम बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से आपके होंठों को पोषण और सुरक्षा मिलती है। होंठ का रंग गुलाबी बनाए रखने के लिए भी चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल बहुत उपयोगी माना जाता है। चुकंदर में विटामिन सी, विटामिन बी, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। स्किन और होंठों पर चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। ऐसे लोग जिनके होंठ बहुत ज्यादा काले हो गए हैं, उनके लिए भी चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आप आसानी से इसे घर बना भी सकते हैं।

कैसे बनाएं चुकंदर का लिप बाम?

चुकंदर के पाउडर का इस्तेमाल कर आप लिप बाम घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए नारियल का तेल, वैसलीन और चुकंदर की जरूरत होती है। आप घर पर आसानी से इन स्टेप्स को फॉलो कर चुकंदर का लिप बाम बना सकते हैं-

  • सबसे पहले आप ताजा चुकंदर लें और इसे अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • इसके बाद इसे अच्छी तरह से पीसकर इसका 2 से 3 चम्मच जूस निकाल लें।
  • चुकंदर के जूस को पिघली हुई 1 चम्मच वैसलीन में मिक्स कर लें।
  • अब इसमें विटामिन ई का दो कैप्सूल मिला लें।
  • इन चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर लें।
  • इसे अच्छी तरह से मिलाकर फ्रिज में रख लें। 
  • ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी चीज में स्टोर कर इस्तेमाल कर सकते हैं।आमतौर पर इस तरह से बना लिप बाम 10 दिन तक खराब नही होता है। इसे होंठों पर लगाने से आपको कई गंभीर परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है। अगर आपको स्किन एलर्जी या ऐसी कोई गंभीर परेशानी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
Back to top button