PSPL : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मिला चाबी चुनाव चिन्‍ह

लखनऊ। चुनाव आयोग ने शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को चाबी चुनाव चिन्‍ह आवंटित किया। अब वह ‘चाभी’ चुनाव निशान लेकर जनता के बीच जाएंगे।
मुख्य शिवपाल यादव लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुटे हैं। दावा है कि पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सिवाय अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव की सीट को छोड़कर। शिवपाल सिंह यादव कांग्रेस से भी गठबंधन की फिराक में हैं और अब तो शिवपाल सिंह यादव को उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह चाबी भी मिल गया है।
अब देखना ये है ये चाबी शिवपाल सिंह यादव के 2019 लोकसभा चुनाव में कितना भाग्य के दरवाजे खोलती है।

Shivpal Yadav’s Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia) has been allotted the chaabi (key) symbol by Election Commission. (File pic) pic.twitter.com/l3tHeVUGmX
— ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2019

ये भी पढ़ें:- सावधान : अब यूपी में नौजवानों के हक से नहीं खेल पाएगा कोई 
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मुखिया शिवपाल यादव का कहना है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से गठबंधन की कवायद चल रही है। शिवपाल सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी गठबंधन के लिए संपर्क करेगी तो हमारा रुख सकारात्मक रहेगा। यादव जी ने स्पष्ट किया कि अभी उनकी कांग्रेस से कोई बात नहीं हुई है। शिवपाल यादव ने कहा कि जितनी भी सेक्युलर पार्टियां हैं, उनमें कांग्रेस भी एक है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कांग्रेस समेत सभी दलों से गठबंधन करने को तैयार हैं।

Back to top button