रूप चौदस पर नेचुरल चीज़ों से बनने वाले इन उबटन से निखारें अपना चेहरे, दिखोगे खूबसूरत

दिवाली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली नरक चतुर्दशी या नरक चौदस का भी हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इसे रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन एक खास परंपरा को सालों से फॉलो किया जा रहा है वो है उबटन लगाना तो क्या है इसके पीछे की कहानी और कैसे घर में बनाएं उबटन आइए जानते हैं।

नरक चतुर्दशी का पर्व दिवाली से एक दिन पहले और धनतेरस के एक दिन बाद मनाया जाता है। जो इस साल 11 नवंबर को मनाया जाएगा। नरक चतुर्दशी को नरक चौदस, रूप चौदस, काली चौदस, छोटी दिवाली, नरक निवारण चतुर्दशी जैसे कई नामों से जाना जाता है। इस दिन एक खास परंपरा को सदियों से फॉलो किया जा रहा है और वो है उबटन लगाने का, तो क्या है इसके पीछे का महत्व, आइए जानते हैं।

नरक चतुर्दशी पर उबटन लगाने का महत्व
ऐसा कहा जाता है कि जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस के प्राण हरे थे, तो उसके बाद उन्होंने तेल और उबटन से स्नान किया था और यही से उबटन लगाने की परंपरा शुरू हुई। माना जाता है कि नरक चतुर्दशी के दिन ऐसा करने से नरक से मुक्ति मिलती है और स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इस वजह से इस दिन महिलाएं खासतौर से उबटन से स्नान करती हैं। स्वर्ग के साथ उन्हें सौभाग्य का भी वरदान मिलता है।

पहले के जमाने में नहाने के लिए साबुन नहीं, बल्कि उबटन का ही इस्तेमाल किया जाता था। तरह-तरह की नेचुरल चीज़ों से बना उबटन त्वचा को चमकदार बनाता है, मुंहासों से दूर रखता है और स्किन को हेल्दी और जवां बनाए रखने में भी बेहद असरदार है। अगर आप भी चाहती हैं खूबसूरत नजर आना, तो घर में बनाएं ये उबटन।

  1. सेंसिटिव स्किन के लिए जौ का आटा बेहद फायदेमंद होता है। इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को जवां बनाए रखने में कारगर हैं। जौ का आटा, कच्चा दूध और नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बदन पर लगाकर 20 मिनट के बाद धो लें।
  2. चेहरे के लिए उबटन बनाने के लिए 4 बादाम का पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर, 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच जौ, 1 छोटा चम्मच नीम का पाउडर, 1 चुटकीभर हल्दी और 1 छोटा चम्मच सौंफ का पाउडर लें। इन सभी को मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाएं। हल्का सूखने के बाद धो लें।
  3. चेहरे के साथ हाथों की चमक बढ़ाने के लिए 6-7 भीगे बादाम का पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच दूध, 1 बड़ा चम्मच तिल का तेल, 1 बड़ा चम्मच तुलसी पाउडर और 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर को मिलाकर इस्तेमाल करें। स्क्रबिंग करने के बाद धो लें।
  4. रोजाना इस्तेमाल के लिए 1 बड़े चम्मच चंदन पाउडर में 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 छोटा चम्मच हल्दी और 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध मिक्स करें। इस उबटन को चेहरे, हाथ-पैर, पीठ पर लगाएं और हल्का सूखने पर धो लें। दूध की जगह दही भी मिला सकती हैं।
  5. 8-9 बादाम का पाउडर, 1 कप बेसन, आधा कप जौ का पाउडर, 1 बड़ा चम्मच नीम का पाउडर, 1 बड़ा चम्मच सौंफ का पाउडर मिलाएं और गुलाबजल डालकर पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इसे लगाएं।
  6. स्किन अगर ड्राई है, तो उबटन में दही, शहद, मलाई जैसी चीज़ें मिलाएं। इससे निखार के साथ त्वचा को नमी भी मिलती है।
Back to top button