मच्छर को भागने के घरेलु रामबाण नुस्खें! पढ़े जरूर

मच्छर! जिसका नाम सुनते ही हमारे मन में डेंगू या मलेरिया भय बन जाता है । मच्छर हमारे जीवन में एक खतरनाक दुश्मन से कम नही होता जिससे बचने के लिए हम अलग-अलग  तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे बाजार में उपलब्ध कुछ प्रोडक्ट्स मेट, कॉइल और लिक्विड की फॉर्म में मिलते हैं।

ये सभी प्रोडक्ट्स कुछ हद तक मच्छर को तो मार देते हैं लेकिन इनसे निकलने वाला धुंआ हमारे शरीर के लिए जहर का काम करता है। और यही जहर हम अपने नवजात शिशु से लेकर वृ़ध् तक को इन दवाओं के रूप में दे रहे हैं।

इनमें प्रयोग किए जाने वाले कैमिकल्स जैसेः डी एथेलीन, मेल्फोक्वीन और फास्फीन यूरोप के कुछ देशों में बैन किए जा चुके हैं। कारण ये कि सभी मच्छर मारने वाले प्रोडक्ट्स सौ सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं।

थोड़ा सा प्रयास कर हम इन कैमिकल्स और मच्छरों से अपने परिवार को बचा सकते हैं। यहां हम बताने जा रहे हैं कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में।

गेंदा या नीम का पौधा

  • गेंदे के फूल का पौधा गमले में लगाना या घर के बगीचे में नीम का पौधा लगाने से मच्छर घर में नही आते।

नीम के विभिन्न प्रयोग

  • नीम के तेल को नारियल या कपूर में मिलाकर उसे दीपक की तरह घर में जलाने या फिर पुरानी आलआउट की बोतल को अच्छी तरह साफ कर उसमें तेल डालकर प्रयोग करने से मच्छर नही आते।

  • नीम के गीले पत्तों को आग पर डालने से उसमें से निकलने वाले धुएं से भी मच्छर घर में नही आते और यह शरीर के लिए भी हानिकारक नही होता है।

लौंग और नारियल तेल

  • लोंग और नारियल के तेल को मिलाकर शरीर पर लगाना या कमरे में स्प्रे करना।

तुलसी के पत्तों का प्रयोग

  • तुलसी के पत्तों का हाथ-पेर पर लगाने से मच्छर नही काटते। नीम और तुलसी को उबालकर इसे भी आलआउट में प्रयोग किया जा सकता है।

     

अजवायन का प्रयोग

  • अपने आस-पास की जगहों पर अजवायन या पावडर छिड़कने से मच्छर भाग जाते हैं।

लहसुन का प्रयोग

  • लहसुन की कलियां चबाने या पानी में उबालकर उसे कमरे में स्प्रे करना।

पुदीने का प्रयोग

गाय के गोबर से बनी धूपबत्ती

  • गाय के गोबर से बनी धूपबत्ती जलाना जो बाजार में आसानी से मिल जाती हैं।

मच्छरदानी का प्रयोग

  • मच्छरदानी एक प्राचीन और कारगर तरीका है मच्छरों से बचने का जिसका कोई साईडीफेक्ट भी नही होता। आजकल तो फेशनेबल मच्छरदानी मार्केट में मिल जाती हैं। आपने देखा होगा पर्वताराही और किसी खुले स्थान में पिकनिक पर जाने वाले लोग इस तरह की मच्छदानी का प्रयोग करते हैं।

     

Back to top button