जानिये मौसमी के जूस के लाभ तथा इसके स्वास्थ्यवर्धक फायदे

मौसमी का जूस प्रत्येक मौसम में आपको आसानी से मिल जाता है। यह आमतौर पर सभी लोगों को पसंद आता है। आपने भी मौसमी के जूस का सेवन कई बार किया ही होगा। आपको बता दें कि इसमें विटामिन सी तथा पोटेशियम काफी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन तथा तांबे की भरपुर मात्रा के साथ ही कैलोरी तथा वसा भी मौजूद होती है इसलिए यह मोटापेको बढ़ने से भी रोकता है। यह स्वादिष्ट तो होता ही है परंतु इसके बहुत से औषधीय लाभ भी हैं। आज हम आपको इससे जुड़े विभिन्न लाभों के बारे में ही बता रहें हैं। आइये जानते हैं मौसमी के जूस के लाभों के बारे में।

1 – पाचन को करता है दुरुस्त

मौसमी का जूस आपकी पाचन शक्ति की बढ़ाता है। असल में मौसमी के सेवन से आपके शरीर में अधिक मात्रा में लार का निर्माण होता है। यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाती है तथा आपके भोजन को पचाने में लाभकारी सिद्ध होती है। इस प्रकार से मौसमी का जूस आपके पाचन संस्थान के लिए बहुत लाभकारी होता है।

2 – त्वचा के लिए लाभकारी

मौसमी के जूस का सेवन आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। आपको बता दें कि मौसमी के जूस के सेवन से आपकी त्वचा के दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं तथा आपके चेहरे पर कील मुहांसे नहीं निकलते हैं। इसका निरंतर सेवन आपकी त्वचा में नया निखार तथा चमक लाता है।

गर्मियों में ऐसे चुनिए आरामदायक और स्टाइलिश ड्रेसेस

3 – शुगर में लाभकारी

आज बड़े स्तर पर लोगों में शुगर की समस्या बढ़ती जा रही है। शुगर से बचाव के लिए मौसमी का रस बहुत लाभकारी है। यदि आप शुगर में लाभ चाहती हैं तो आप मौसमी के रस के साथ आंवले के रस तथा शहद को मिलाकर उसका कीजिए। इससे आपको बहुत लाभ होगा।

कब्ज की समस्या आमतौर पर लोगों को कभी भी हो जाती है। उन सभी लोगों के लिए मौसमी का रस एक वरदान के समान है। इसमें मौजूद पोटेशियम पेट की गड़बड़ी तथा पेचिश या कब्ज जैसी समस्याओं में बहुत लाभकारी होता है। यह आपको मितली या उल्टी की समस्या से भी राहत दिलाता है। इस प्रकार से देखा जाएं तो मौसमी का जूस आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है।

 

 
 
 
 
 
Back to top button