सिंघम अगेन से करीना कपूर का जारी हुआ लुक, हाथ में बंदूक लिए दिखीं बेबो

सिंघम अगेन को सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट का धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है। दीपिका पादुकोण के लेडी सिंघम लुक के बाद अब मेकर्स ने करीना कपूर का भी लुक जारी किया है। जी हां रोहिट शेट्टी की इस फिल्म में करीना कपूर खान भी नजर आने वाली हैं।

अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही हैं। बीते महीने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ इन स्टार्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, जिसकी एक झलक डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा की थी।

वहीं अब शूटिंग के एक महीने बाद रोहित शेट्टी ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। ‘सिंघम अगेन’ को सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट का धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है। दीपिका पादुकोण के लेडी सिंघम लुक के बाद अब मेकर्स ने करीना कपूर का भी लुक जारी किया है। जी हां, रोहिट शेट्टी की इस फिल्म में करीना कपूर खान भी नजर आने वाली हैं।

‘सिंघम अगेन’ से करीना का लुक जारी

करीना कपूर खान ने अपने लुक की एक झलक इंस्टाग्राम पर खुद साझा की है। एक्ट्रेस ‘सिंघम अगेन’ का हिस्सा हैं और उसकी शूटिंग शुरू कर दी है। शेयर किए पोस्ट में करीना के चेहरे पर चोट के निशान और हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही हैं।

अवनि बाजीराव सिंघम के किरदार में आएगी नजर
करीना के पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, यह समय की बात है। पुलिस पद्य के साथ पुनः सेना में शामिल होना। सिंघम के पीछे की ताकत से मिलें। अवनि बाजीराव सिंघम। हमने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था।

अब तक 3 ब्लॉकबस्टर गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न और अब हम अपने चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं… सिंघम अगेन। 16 साल लंबा जुड़ाव….कुछ भी नहीं बदला है, बेबो अभी भी वैसी ही है, सरल, प्यारी और मेहनती।

Back to top button