चीन ने भारत को वन चाइना पॉलिसी की दी नशीहत, तो ताइवान ने कहा- Get Lost

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया के लिए सूचना जारी करते हुए चीनी दूतावास ने कहा कि भारतीय मीडिया चीन के ‘वन चाइना पॉलिसी’ को माने, लेकिन इस बात पर ताइवान की तरफ से एक जबरदस्त जवाब चीन को दिया गया है। ताइवान ने इसपर जवाब देते हुए चीन को गेट लॉस्ट कह दिया है। बता दें कि चीन वन चाइना पॉलिसी के तहत ताइवान को चीन का भाग मानता है, हालांकि भारत सरकार भी इसी लाइन को अधिकारिक तौर पर फॉलो करती है। लेकिन चीन ने दोबारा इस लाइन को भारतीय मीडिया को याद दिलानी चाही और इस पर ताइवान ने चीन पर पलटवार कर दिया।

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा- भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और वहां प्रेस स्वतंत्र है और लोग वहां आजादी पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि चीन की कम्युनिष्ट पार्टी सेंसरशिप थोपकर उपमहाद्वीप में घुसना चाहती है। इस हरकत पर ताइवान के भारतीय दोस्तों का एक ही जवाब होगा- Get Lost. बता दें कि चीन चाहता है कि दुनिया ताइवान को चीन के हिस्से के रूप में जानें और स्वीकार करें! वहीं 10 अक्टूबर को ताइवान का राष्ट्रीय दिवस भी आने वाला है।

अगर चीनी दूतावास के बयान की बात करें तो, उन्होंने भारतीय मीडिया के लिए जारी बयान में कहा कि चीनी दूतावास (भारत) में भारतीय मीडिया के दोस्तों को याद दिलाना चाहता है कि दुनिया सिर्फ एक ही चीन है। पूरे चीन का प्रतिनिधित्व पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना करती है। ताइवान चीन का अभिन्न भाग है। चीन ने आगे कहा कि चीन के साथ कूटनीतिक संबंधों वाले देशों के चीन के नीतियों का सम्मान करना चाहिए। भारत सरकार का भी लंबे समय से यही अधिकारिक रुख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button