इस समय प्रोटीन का सेवन करना होगा फायदेमंद

प्रोटीन का सेवन हम कई तरह के खाद्य पदार्थों के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन भी कर सकते हैं। प्रोटीन हमारी मसल्स और सेल्स के निर्माण के लिए जरुरी होता है। हर कोई व्यक्ति प्रोटीन का सेवन अलग-अलग कारणों से करता है चाहे यह वजन कम करने के लिए हो, मसल्स बनाने के लिए, शरीर को मजबूत बनाने के लिए या वर्कआउट को बेहतर बनाने के लिए। हालांकि जितना प्रोटीन का सेवन आपके लिए जरुरी है, यह जानना भी उतना ही जरुरी है कि प्रोटीन का सेवन आपको किस समय करना है। आइए जानते हैं कि किस उद्देश्य के लिए प्रोटीन का सेवन किस समय करना उचित होता है।

अगर वजन कम कर रहे हैं तो

फैट घटाने के लिए प्रोटीन सबसे जरुरी पोषक तत्व है। अगर आप हाई-प्रोटीन डाइट खाते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म तेज रहता है और भूख कम लगती है। इसलिए अगर आप मुख्य भोजन करने से पहले प्रोटीन शेक या प्रोटीन स्नैक्स का सेवन करने से आपको भूख कम लगती है और आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं जिससे आप वजन कम कर पाते हैं।

क्या आपको पता है पोर्न मूवीज को इंडिया में क्यों ‘ब्लू फिल्म’ कहा जाता है? ये है सच्चाई…

अगर मसल्स बना रहे हैं तो

जो लोग मसल्स बनाना चाहते हैं और मस्क्यूलर बॉडी चाहते हैं उनके लिए प्रटीन का सेवन बेहद जरुरी होता है। मसल्स को विकसित होने और मजबूती के लिए प्रोटीन की जरुरत होती है। ऐसे में फिटनेस एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि आपको प्रोटीन का सेवन एक्सरसाइज करने के 15-20 मिनट बाद करना चाहिए। 

अगर मसल्स लोस रोकना चाहते हैं तो

वजन कम करते वक्त या मसल्स बनाते वक्त कभी कभी आपकी मसल्स घटने लगती हैं। मसल्स घटने से फ्रेकचर्स होने की संभावनाएं होती हैं। इसलिए मसल्स मास को बनाएं रखना बेहद जरुरी है। इसके लिए आपको हर भोजन के साथ 25-30 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।

अगर वर्कआउट परफॉर्मेंस और रिकवरी बढ़ाना चाहते हैं तो

अधिकतर लोग सोचते हैं कि वो अपनी वर्कआउट परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए और वर्कआउट के बाद मसल्स की रिकवरी के लिए प्रोटीन का सेवन कब करें। एथलीट्स वर्कआउट परफॉर्मेंस और रिकवरी के लिए अपनी ट्रेनिंग के दौरान प्रोटीन का सेवन कार्ब्स के साथ करते हैं।

क्या सोने से पहले प्रोटीन लेना उचित है

जो लोग मसल्स बनाना चाहते हैं उनके लिए रात में प्रोटीन का सेवन करना उचित होता है। इससे उन्हें अपनी फरफॉर्मेंस में सुधार करने में मदद मिलती है साथ ही मसल्स रिकवरी भी आसानी से हो पाती है। रात को सोने से पहले प्रोटीन का सेवन करने से यह आसानी से पच जाता है और अवशोषित हो जाता है। शोध के अनुसार, जो लोग मसल्स बना रहे हैं उन्हें रात को सोने से पहले 40 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। 

 
 
 
 
Back to top button