4:15 पर जब घर पहुंची मां तो फैला था बेटी का खून, और पड़ोसी कर रहे थे साफ

नई दिल्ली: यह खबर पंजाब लुधियाना की है जहां एक पति ने लव मैरिज के 9 महीने बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बाद में उसकी लाश हॉस्पिटल में रखकर फरार हो गया। 

4:15 पर जब घर पहुंची मां तो फैला था बेटी का खून, और पड़ोसी कर रहे थे साफलव मैरिज के 9 महीने जब लड़की वालों ने 5 लाख रुपए दहेज की मांग पूरी नहीं की तो ससुराल वालों ने पीट-पीटकर विवाहिता का कत्ल कर दिया। बाद में उसकी लाश CMC हॉस्पिटल में छोड़कर फरार हो गए। मरने वाली टिब्बा रोड कर्मसर कॉलोनी की रहने वाली अनु रानी है। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने अनु की माता नीतू की शिकायत पर अनु के पति रणजीत राणा और सास जसवीर कौर पर दहेज हत्या का रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पति रणजीत 30 साल का है और मृतका अनु 20 साल की थी। रणजीत का पहली शादी के बाद तलाक हो चुका था। करीब 1 साल पहले उसके और अनु के बीच प्यार हो गया था।  उसके तलाकशुदा होने का पता चलने पर अनु ने शादी से मना कर किया। फिर रणजीत ने अनु को धमकाया कि वह उसकी मां का कत्ल कर देगा। उसके बाद मार्च 2017 में अनु और रणजीत की शादी हो गई। रणजीत को विदेश भेजने के लिए 5 लाख रूपए मांगे जा रहे थे। 

मृतका की मां ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे मृतका ने फोन कर कहा कि उसकी सास उसे पीट रही है। करीब 4:15 बजे अनु की सास के मोबाइल से किसी ने फोन कर बताया कि अनु को चोट लगी है। वह तुरंत अनु के घर पहुंची तो देखा की घर के बाहर काफी ब्लड पड़ा था और पड़ोसी उसे साफ कर रहे थे। लड़की की मां जब ससुराल पहुंची तो वहां पता चला कि पति रणजीत पड़ोसी की मदद से अनु को डॉक्टर के पास ले गया है।

सीएमसी हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि अनु की मौत हो चुकी है। इसी बीच बुलेट CMC में ही छोड़ कर रणजीत फरार हो गया और उसकी फैमिली घर को ताला लगाकर गायब हो गई।

शादी के बाद से ही ससुराली अनु को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। अमसर्थता जताने पर रोजाना अनु से मारपीट की जाती थी और उस दिन भी ऐसा ही हुआ।

नीतू ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद उसने खुद काम कर दोनों बेटियों को पाला। उसने बैंक से लोन लेकर 50 गज का मकान बनाया था। उसी में पार्लर खोलकर वह खर्चा चला रही थी। रणजीत अनु से कहता था कि मकान बेचकर उसे 5 लाख दिला दो जिससे वह विदेश चला जाए। रणजीत और उसकी मां पर दहेज हत्या का पर्चा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर को ताला लगा कर फरार हो गए हैं।

 

Back to top button