23 अक्टूबर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। लोग आपको नीचा दिखा सकते हैं। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। आपकी कला और प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। अपनी गलतियों के लिए दूसरों पर दोषारोपण करने के बजाय आत्मनिरीक्षण करें।10 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: सूर्य की कृपा से इन राशियों के लिए शुभ होगा रविवार का दिन

वृषभ राशिफल— कार्यक्षेत्र में आपसे बैरभाव रखने वाले लोग बॉस को भड़का सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। करियर में कुछ रिस्क ले सकते हैं।

मिथुन राशिफल— महत्वपूर्ण लोगों को नजरअंदाज करने से बचें। आप अपनी योग्यता का पूरा लाभ उठा पायेंगे। मन में असन्तोष की भावना उत्पन्न हो सकती है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा और कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। किसी को जबान देना आज नुकसान की वजह बन सकता है।

कर्क राशिफल— आज सेहत अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। धन को अनावश्यक बर्बाद न करें। उधार दिये हुये धन के वापस मिलने की उम्मीद कम है, इसलिये उधारी देने से बचें। परिवार सहित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। शाम के समय किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है।

सिंह राशिफल— यदि आज यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें। कोई महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो सकता है। घर में सामंजस्य होने से घरेलू कलह से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में कानूनी अड़चने आ सकती है। महत्वपूर्ण मसलों पर आज निर्णय न लें।

कन्या राशिफल— साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो सफलता हाँथ लगेगी। आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन पर चर्चा हो सकती है। दोपहर बाद कुछ दुविधापूर्ण स्थितियां उत्पन्न होंगी। कार्यक्षेत्र में झगड़े और बहसबाजी से दूर रहने का प्रयास करें।

तुला राशिफल— आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नये अवसरों को शीघ्र भुनाने में कामयाब रहेंगे। बड़े भाई या बहन के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। लोग आपकी प्रभावी वक्तव्य शैली से प्रभावित होंगे। महिला जातकों को ऑफिस में विशेष सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल—  कामकाज में आ रही बाधायें दूर होंगी। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कड़वी जबान का प्रयोग न करें। सामाजिक संस्थाओं से जुड़ने का प्रयास करेंगे। गृहस्थ जीवन आनन्ददायी रहने वाला है। आपका प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ पूर्ण होगा।

धनु राशिफल— शारीरिक स्वास्थ्य नरम रहेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। अपने विचारों और कार्यों को स्थिर करने का प्रयास करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। पिता से कुछ मतभेद हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

मकर राशिफल— पुरानी बीमारी वापस लौट सकती है। कोई दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनने को मिल सकती है। महत्वपूर्ण वस्तुओं को कहीं रखकर भूल सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिये दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के प्रति समर्पण और सम्मान की वृद्धि होगी।

कुम्भ राशिफल— सरकारी कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रहे विवादों में समझौता होने के योग बन रहे हैं। सुबह कार्य की अधिकता रहेगी, लेकिन शाम तक सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

मीन राशिफल— श्रमसाध्य सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक से कोई रुका हुआ कार्य सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। बातों को अनावश्यक तूल देने से बचना उचित रहेगा।

Back to top button