१ ही मंडप में टूटी ३ भाइयों की शादी; दुल्हे वाले खदेड़े गए गांव से बाहर

नोएडा: शराबियों और दहेज लोभियों को वरमाला के दौरान सबक सिखाकर एक ही परिवार की तीन बेटियों ने मिसाल पेश की है। दरअसल ग्रेटर नोएडा में दादरी के दतावली गांव में एक ही परिवार के तीन भाईयों की एक साथ शादी होनी थी। वरमाला के दौरान माला डालते समय दुल्हन को दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आई। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष को खदेड़ते हुए गांव से बाहर कर दिया।

१ ही मंडप में टूटी ३ भाइयों की शादी; दुल्हे वाले खदेड़े गए गांव से बाहर

बुलंदशहर से आई थी बारात
-बारात बुलंदशहर स्थित सिकंदराबाद के राजा रामपुर गांव से आई थी।
-यहां गजेंद्र उर्फ रज्जो के तीन बेटे गौरव, कुलदीप, कुल्ली की शादी दतावली गांव के सुरेश की तीन लड़कियों के साथ तय हुई।
-दोस्तों के साथ गाजे बाजे के साथ बारात लेकर रज्जो गांव पहुंचा।
-शादी की खुशी में तीनों दूल्हों ने भी शराब पी ली लेकिन उसकी महक नहीं छिपा सके।

तीनों दूल्हों ने पी रखी थी शराब
-वरमाला के दौरान तीनों दूल्हे वरमाला लेकर स्टेज पर खड़े थे।
-माला डालने के दौरान दुल्हन को कुलदीप के मुंह से शराब की बदबू आ गई।
-जिसके बाद उसने शादी से मना कर दिया।
-लड़की पक्ष ने कहा कि हम शराबियों के यहां अपनी बेटी नहीं देंगे।
-इसके बाद विवाद बढ़ गया। बाकी दोनों दुल्हनों ने भी शादी से मना कर दिया।

क्या कहना है पुलिस का ?
-बारात को खदड़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
-पुलिस ने दुल्हन पक्ष की शिकायत पर तीनो दुल्हों को हिरासत में लिया।
-सीओ पीयूष सिंह ने बताया कि पूरा मामला दहेज का है।
-लड़की पक्ष ने शादी में तीन कार मांगे जाने का आरोप लगाया।
-इसपर लड़की पक्ष ने एक कार लड़के पक्ष को दी। जिसे लड़के पक्ष ने लेने से इंकार कर दिया।
-इस बात को लेकर शादी की रस्म के दौरान विवाद हुआ।
-जिसके बाद दुल्हनों ने शादी से मना किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button