हो गया दुनिया का सबसे बड़ा विमान हादसा, 100 यात्री थे सवार

नई दिल्ली। कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में एक विमान क्रैश हो गया है। इस विमान में करीब 100 यात्री सवार थे। अल्माटी एयरपोर्ट से टेक ऑफ के तुरंत बाद ये विमान हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती खबरों के मुताबिक विमान के कई यात्रियों को बचा लिया गया है। विमान कंक्रीट की दीवार से टकराने के बाद दो मंजिला इमारत से टकरा गया। घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएं मौजूद हैं।

अभी तक 14 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। लोगों को बचाने का काम जारी है। विमान कजाकिस्तान के बड़े शहर अल्माटी से देश की राजधानी नूरसुल्तान जा रहा था। अल्माटी हवाई अड्डे का कहना है कि विमान में 95 यात्रियों सहित पांच क्रू सदस्य सवार थे। दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए एक विशेष आयोग का गठन किया जाएगा।

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की संख्या 14 बताई जा रही है। बेक एयर फ्लाइट 2100 का स्थानीय समय के अनुसार (सुबह 7.05 बजे) टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही संपर्क टूट गया। फिलहाल रेसक्यू ऑपरेशन जारी है और विमान में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम चल रहा है। अभी तक विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Back to top button