सपा-बसपा ने नौकरशाही को सर्कस का शेर बना दिया: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने नौकरशाही को सर्कस का शेर बना दिया। इनकी निर्णय लेने की क्षमता और विवेक को समाप्त कर दिया। अब अफसरों को विवेकपूर्ण फैसले करने की आदत डालनी ही होगी।
सपा-बसपा ने नौकरशाही को सर्कस का शेर बना दिया: सीएम योगी
सहारनपुर की घटना बानगी है। डीएम और एसएसपी ने मूर्खतापूर्ण काम किया। जातीय विद्वेष से झुलस रहे सहारनपुर में मायावती को जाने की इजाजत दी।
पता चलते ही दोनों अधिकारियों को नाप (निलंबित) दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए सरकार नया कानून बनाने पर काम कर रही है। बुधवार को एक न्यूज चैनल के साथ साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से बिगड़ी कानून-व्यवस्था को सुधारने में वक्त लगेगा।

यह भी पढ़ें: यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह का बड़ा बयान, कहा- अपराध हमेश होते रहेंगे…

मुख्यमंत्री ने कहा 15 वर्षों में प्रदेश की कार्यसंस्कृति को नष्ट कर दिया गया। एक विशेष पार्टी ने पूरी व्यवस्था को खराब कर दिया। इस कारण प्रदेश में तमाम समस्याएं पैदा हुईं। सहारनपुर घटना के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं जहां के लोगों को विकास का मतलब ही नहीं पता है। इसके लिए 15 वर्षों के दौरान प्रदेश की सत्ता संभालने वाले ही दोषी हैं।
Back to top button