राशिफल :जानिए की आज कैसा रहेगा आप का दिन

आज गुरूवार के राशिफल में जानिए की आज किस पर रहेगी गुरु की कृपा एवं आज आपको कौन से कष्ट भोगने पड़ सकतें हैं……

राशिफल :जानिए की आज कैसा रहेगा आप का दिन

आज का राशिफल

मेष:- आज आपके रचनात्मक कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के प्रति आपका रवैया उदार हो सकता है।
सुझाव:- आज आप गुलाब के पुष्पों से बनीं मालाश्री विष्णु जी के मंदिर में अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- सुनहला पीला।

वृष:- आज आप निजी एवं व्यवसायिक स्थितियों में मौलिकता और साहस का परिचय दे सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
सुझाव:- आज आपआज आप केसरयुक्त चंदन श्री गणेश जी को अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- समुद्री हरा।

मिथुन:- आज आप महत्वपूर्ण फैसले लेते समय संशयग्रस्त न हों। अंतर्मन की पुकार सुनें।
सुझाव:- आज आप सायं तिल तेल का दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग:- आसमानी।

कर्क:- आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी।
सुझाव:- आज आप धतूर के पुष्पों से भगवान शिव का पूजन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- केसरिया।

सिंह:- आज आप दूसरों का मार्गदर्शन करने में सफल हो सकते हैं। निजी योजनाओं में विलंब हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आज आप चमेली का एल भगवान कार्तिकेय को अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- धानी।

कन्या:- आज आपके परिवार में विघटन की स्थितियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ।मित्रों से सुख प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आज आप महालक्ष्मी जी की पूजा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- गुलाबी।

तुला:- आज आपकी चल या अचल सम्पत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष बेहतर होगा।
सुझाव:- आज आप चावल का दान किसी मंदिर में करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- मटमैला।

वृश्चिक:- आज आपको शिक्षा के क्षेत्र मे सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
सुझाव:- आज आप कछुए का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- श्वेत।

धनु:- आज आप व्यावसायिक मामलों में भावनाओं से काम न लें। प्रियजनों से मुलाकात सम्भव है।
सुझाव:- आज आप देवालय में कच्चा नारियल अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- हल्का नीला।

मकर:- आज आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होंगे।
सुझाव:- आज आप 108 बार गायत्री मन्त्र का जाप करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- भूरा।

कुम्भ:- आज आपके आत्मविश्वाश में बृद्धि हो सकती है। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आज  आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- बैंगनी।

मीन:- आज आप नई योजनायें बनाने में सफल हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने की संभावना है। आर्थिक लाभ मिलेगा।
सुझाव:- आज आप पीले फल का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- लाल।

Back to top button