मेरठ में सीएम योगी ने की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा; शिवभक्तों ने लगाए बोल बम के नारे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ पहुंचे हैं। कांवड़ यात्रा के बीच होने वाले मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट मेरठ में रहे। इस दौरान उन्होंने दुल्हैडा चुंगी पहुंचकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद उन्हें संबोधित भी करेंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 12:22 बजे मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर लैंड हुआ। इसके बाद सीएम कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

शोभित विश्वविद्यालय से कार से पहुंचे दुल्हैडा चुंगी
 मुख्यमंत्री दुल्हैडा चुंगी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के पास निर्धारित किया गया। मुख्यमंत्री यहां करीब 30 मिनट रहे। इस दौरान वह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सीएम का संबोधन भी प्रस्तावित था लेकिन सीएम ने इससे दूरी बनाए रखी।

पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री कार से वापस शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड के लिए रवाना हो गए, जहां से उनका हेलिकॉप्टर राजकीय हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का भी लेंगे जायजा 
कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भी कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रही।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड से दुल्हैडा चुंगी तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गईहै। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को चौकस रखा गया। सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हैं और कार्यक्रम स्थल के आसपास लगातार निगरानी रखी गई।

सीएम योगी के मंच के सामने उड़ता रहा ड्रोन, सुरक्षा में मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंच के सामने आसमान में एक ड्रोन काफी देर तक उड़ता रहा। ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होने की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने ड्रोन संचालक की तलाश शुरू कर दी।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ऐसे में बिना अनुमति ड्रोन उड़ता देख सुरक्षा अधिकारियों की चिंता बढ़ गई।

माइक से कराया गया ड्रोन नीचे उतारने का एलान
ड्रोन दिखाई देने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिसकर्मी ड्रोन संचालक की पहचान करने के लिए मौके पर जानकारी जुटाते रहे। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगे माइक से लगातार घोषणा कराई गई कि जिस व्यक्ति ने ड्रोन उड़ाया है, वह तत्काल उसे नीचे उतार ले। घोषणा के कुछ ही देर बाद ड्रोन को नीचे उतार लिया गया।

8 और 9 अगस्त को इस तरह रहेगा हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का प्लान

दिनांकसमयरूट/स्थानसंबंधित अधिकारी
8 अगस्त10:30–11:15बागपत में पुष्पवर्षाडीएम व एसपी बागपत
 11:45–12:45सहारनपुर से मुजफ्फरनगर क्षेत्र में पुष्पवर्षाकमिश्नर व डीआईजी सहारनपुर
 13:30–14:15मुजफ्फरनगर में पुष्पवर्षाडीएम व एसएसपी मुजफ्फरनगर
 15:45–16:30मेरठ में पुष्पवर्षाडीएम व एसएसपी मेरठ
9 अगस्त08:30–09:15मेरठ से गाजियाबाद क्षेत्र में पुष्पवर्षाकमिश्नर व डीआईजी मेरठ
 09:45–10:30गाजियाबाद से हापुड़ क्षेत्र में पुष्पवर्षापुलिस कमिश्नर व डीएम गाजियाबाद
 11:15–12:00हापुड़ से बुलंदशहर क्षेत्र में पुष्पवर्षाडीएम व एसपी हापुड़
 12:30–13:00बुलंदशहर में पुष्पवर्षाडीएम व एसएसपी बुलंदशहर

कुल निर्धारित उड़ान समय: 10 घंटे 25 मिनट।
8 अगस्त: 6 घंटे 10 मिनट और
9 अगस्त: 4 घंटे 15 मिनट।

Back to top button