मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए आहार में शामिल करे इन चीजों को मिलने लगेगा फायदा

आजकल की इस भागदौड भरी जिन्दगी में किसी के इतना समय नही है,की अपनी सेहत पर ध्यान दे सके। शरीर की अच्छे से देखभाल न होने के कारण बहुत सी बीमारियाँ शरीर को घेर लेती है। इन्ही में से एक परेशानी है कमजोरे मांसपेशियों की। हाल ही में एक शोध में पाया गया है की भारत में लगभग 71% लोग मांसपेशियों की कमजोरी से ग्रसित है। इस समस्या के कारण हाथो में दर्द, अत्यधिक थकान, नींद सम्बन्धित, भूख कम लगना, दिल सम्बन्धित जैसी समस्याए उत्पन हो जाती है। आज हम आपको इस समस्या के आहार की बात करेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में….

* अंडे में विटामिन A, B 12, D, E, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स,प्रोटीन,कैल्‍शियम व मिनरल्स होते हैं। रोजाना इसको खाने से मसल में होने वाली दर्द से राहत मिलने के साथ ही मांसपेशियां मजबूत भी होंगी। ऐसे में अंडे को उबाल कर या फिर इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।

* अखरोट में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। 100 ग्राम अखरोट में 15 ग्राम प्रोटीन होता है। इसको ब्रेन फूड भी कहा जाता है। अखरोट खाने से याद्दश्त भी बढ़ने लगती है। इसके सेवन से भी मांसपेशियों को मजबूत किया जा सकता है।

poor muscle problem,Health tips,Health ,मांसपेशियों की कमजोरी,हेल्थ,हेल्थ टिप्स

* मांसपेशियों को मजबूत करने के आहार में दालों का सेवन करना शुरू कर दे। हफ्ते में 3 बार मसूर की दाल का सेवन करे।

* पनीर या पनीर से बने उत्पादों को भी शामिल करे। इससे भी मांसपेशियों की कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

* मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने के लिए मांस, मछली का सेवन करना भी फायदेमंद रहता है। इनको भी आहार में शामिल करने से कमजोरी से निजात पाया जा सकता है।

Back to top button