मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में लगे पेड़ पर एक युवक के चढ़ जाने से मच गया हंगामा

मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर के बाहर पेड़ पर चढ़े एक युवक को उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद शख्स पेड़ से नीचे उतरा। पुलिस ने जब इससे पूछताछ कि तो उसने बताया कि वो सिलवानी का रहने वाला है, उसके पास 6 एकड़ जमीन थी। जिसको वन विभाग ने अधिग्रहित कर लिया। वो इसे लेकर कई अफसरों और मंत्रियों के घरों के चक्कर लगा चुका है। लेकिन उसको न्याय नहीं मिला। इसी वजह से वो पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान काफी अफतरा-तफरी का माहौल बन गया था। विधानसभा सत्र चलने की वजह से आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद ये शख्स पेड़ पर चढ़ गया।

Back to top button