मई में है अगर आपका बर्थ डे,तो जरुर पढ़े ये खबर….

आपका जन्म किसी भी साल के मई महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप आकर्षक और लोकप्रिय होंगे। थोड़े से लापरवाह, थोड़े से सनकी। एक बार अगर कुछ ठान लें तो उसे पाकर ही रहते हैं।मई में है  अगर आपका बर्थ डे,

मई में जन्में जातक अव्वल दर्जे के घमंडी होते हैं लेकिन इनमें त्याग करने की प्रवृत्ति भी प्रबल होती है। स्वभाव से राजसी होते हैं। इन्हें हर चीज शाही अंदाज में चाहिए लेकिन इसकी उम्मीद ये हमेशा दूसरों से रखते हैं जैसे-अगर इन्हें घर साफ-सुथरा चाहिए तो ये घर के अन्य सदस्यों से अपेक्षा करते हैं कि वे यह काम करें। इनकी एक खासियत यह होती है कि भीड़ में इन्हें पहचानना आसान होता है, क्योंकि इनका आकर्षक व्यक्तित्व बरबस ही सबका ध्यान खींच लेता है।

घर में चाहे ये जितने अस्त-वय्स्त हों बाहर इनकी छवि सुव्यवस्थित मानी जाती है। इसका एक कारण यह है कि इनका ड्रेसिंग सेंस गजब का होता है। हमेशा खूबसूरत दिखना इन्हें लुभाता है। अपोजिट सेक्स के लिए हमेशा रहस्य का विषय होते हैं। मई में जन्में युवक-युवतियां रोमामस के मामले में सिद्धांतवादी होते हैं। छिछोरी इन्हें नहीं भाती। प्यार का उच्चतम आदर्श स्थापित करने की चाह होती है। कई मामलों में मई में जन्में युवा घोर परंपरावादी होते हैं। मई में जन्मीं लड़कियां अक्सर डॉमिनेटिंग पाई जाती हैं। जुबान की पक्की होती हैं। दोस्ती निभाने में इनका कोई जवाब नहीं। इस माह में जन्में युवा जर्नलिस्ट, लेखक, कंप्यूटर, इंजीनिया, पायलट, डॉक्टर या सफल प्रशासनिक अधिकारी होते हैं।

 यह भी पढ़े: शादी के लम्‍बे समय के बाद इन बदलाव के साथ एंजॉय करें सेक्‍स लाइफ

राजनीति में सफलता मुश्किल से मिलती है, लेकिन अगर मिल गई तो मरने के बाद तक यश दिलाती है। लड़कियां फैशन डिजाइनर भी हो सकती हैं। इनका ड्रेसिंग सेंस लाजवाब होता है। मई में जन्मी महिलाएं सुपार ईगो से भी ग्रस्त होती हैं। ओवर सेंसटिव और पल-पल में रूठने वाली। इनके भीतर प्यार का असीम सागर उमड़ रहा होता है। जिसे सिर्फ इनके करीबी लोग ही जान पाते हैं। बाहर वालों के लिए ये कठोर ही प्रतीत होती है। किसी के प्रति एक बार इनका विश्वास टूट जाए तो फिर दोबारा नहीं जुड़ सकता। इन्हें अगर सफलता पानी है और सबकी चहेती बनना है तो अपने सुपर ईगो को थोड़ा त्यागना होगा।

एक्सट्रीम में डिवोशन भी इनकी बेड क्वॉलिटी ही कही जाएगी। अगर ये बेलैंस्ड बिहेवियर अपनाएं तो इनसे प्यारा कोई नहीं। अपना सबकुछ लुटा देने वाली आदत में भी सुधार लाएं। कुछ लोग अक्सर दूसरों के लिए इतना कुछ कर जाते हैं कि सामने वाला इनकी कद्र नहीं करता और इनकी इस नादानी का फायदा उठाकर चल देता है। इनके दुश्मनों की संख्या भी अधिक होती है। क्योंकि ये लोग दिल के साफ होते हैं अत: बिवा यह सोचे कि सामने वाले को उनकी बात का बुरा लग सकता है, अपनी बात कह जाते हैं। दूसरों को महत्व देना सीखें, आपका महत्व अपने आप बढ़ जाएगा।

 

Back to top button