बनाइये दम आलू

सामग्री :

500 ग्राम मध्यम आकार के आलू, 6 टेबल स्पून तेल, 2 टी स्पून जीरा, 1 कप कसा हुआ प्याज, 1/2 टी स्पून लहसुन पेस्ट, 1/2 टी स्पून अदरक का पेस्ट, 1 कप कसा हुआ टमाटर, 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर, 1 टी स्पून गरम मसाला, 3/4 टी स्पून हल्दी, 1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 कप गर्म पानी, सजाने के लिए हरी धनिया, फेंटा हुआ क्रीम, भीगे और बारीक कतरे हुए बादाम।

 

विधि :

आलू छीलकर धो लें और गोदकर एक बड़ी डिश में रखें। फिर सभी आलुओं पर 2 टेबल स्पून तेल लगाएं और माइक्रोवेव में हाई पर 5-7 मिनट तक ढककर पकाएं। एक बार हिलाकर डिश को चारों ओर घुमा दें ताकि सभी आलू अच्छी तरह पक जाएं। फिर उन्हें माइक्रोवेव से निकालकर अलग रख दें। एक दूसरी डिश में बचा हुआ तेल, जीरा डालकर हाई पर तीन मिनट ढककर पकाएं। फिर प्याज, अदरक, लहसुन डालें और हाई पर ढककर दस मिनट पकाएं। बीच में एक बार जरूर चलाएं।

अब पानी और सजाने की सामग्री छोड़कर सभी सामग्री डालें और हाई पर ढककर लगभग 12 मिनट तक पकाएं। हर चार मिनट बाद चलाएं। जब मसालों से चिकनाई छूटने लगे तब हटाकर ब्लेंडर में डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। तैयार ग्रेवी में आलू मिलाएं और दोबारा हाई पर बिना ढके 5 मिनट तक पकाएं। बीच में एक बार चलाएं। गर्म पानी डालकर मिलाएं और बिना ढंके हाई पर 5 मिनट तक पकाएं। एक बार चलाएं। क्रीम, धनिया, बादाम से सजाकर सर्व करें।

Back to top button