प्रशासन ने अपनी वातानुकूलित जनरथ और पिंक सेवाओं को रूट पर उतारने का किया फैसला

ईडी के भुगतान रोके जाने के बाद पहली जून से बंद हो रहीं 21 अनुबंधित लग्जरी सेवाओं की कमी पूरी करने के लिए परिवहन निगम प्रशासन ने अपनी वातानुकूलित जनरथ और पिंक सेवाओं को रूट पर उतारने का फैसला किया है। इसके बाद भी लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी और दिल्ली रूट पर इसका असर देखने को मिलेगा। इन मार्गों के दस फेरे कम होंगे। कुल 46 फेरे विभिन्न मार्गों पर लगाती थीं। जिन बसों को रूट से स्थगित किया गया है और इन बसों के हटने के बाद रोडवेज प्रबंधन ने नई समय-सारिणी तय कर दी है। इसके अनुसार ही बसों का संचालन किया जाएगा। सभी बसें आलमबाग बस स्टेशन से मिलेंगी।

ये है समय-सारिणी

जनरथ बस :

  • लखनऊ से प्रयागराज-12:00, 14:00, 18:00 बजे
  • प्रयागराज से लखनऊ-06:00, 18:00, 20:00 बजे
  • लखनऊ-आगरा-10:00 बजे, 22:00 बजे

पिंक बस: 

  • लखनऊ-दिल्ली-15:00 बजे
  • दिल्ली-लखनऊ-15:00 बजे

ये सेवाएं रहेंगी फिलहाल स्थगित

  • लखनऊ-प्रयागराज-05:15, 17:15, 20:00 बजे
  • प्रयागराज-लखनऊ-08:00, 11:00, 22:00 बजे
  • लखनऊ-वाराणसी-08:00, 15:00 बजे
  • लखनऊ-दिल्ली-14:00, 14:00 बजे दोनों ओर से

पिंक सेवाओं में परिवार के साथ ही जा पाएंगे पुरुष यात्री

पुरुष यात्रियों को अगर इन रूटों पर पिंक बसों में चलना है तो वे महिला या फिर परिवार के बिना नहीं चल पाएंगे। यात्री को टिकट बुक कराते वक्त इसका ख्याल रखना होगा।

क्या कहते हैं क्षेत्रीय प्रबंधक ?

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस का कहना है कि पहली जून से 21 लग्जरी सेवाएं हट जाएंगी। इसकी भरपाई के लिए बसों के रूट बढ़ा दिए गए हैं। एसी बसों के रूप में रोडवेज अपनी जनरथ और पिंक सेवाओं को लगा रहा है। दस मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से फिलहाल बसों को स्थगित कर दिया गया है। बसों के आते ही इस मार्ग को भी पूरा कर दिया जाएगा। स्थगित रूटों पर चल रही अन्य सेवाओं से इसे पूरा किया जाएगा। जरूरत पडऩे पर शताब्दी सेवाओं को भी लगा दिया जाएगा। 

 

Back to top button