पहली बार पीरियड शुरू होने से पहले लडकियों के अंदर आते है ये बदलाव

लड़कियों को मासिक धर्म के दर्द से हर माह गुजरना पड़ता है। कई बार फर्स्‍ट पीरियड्स में मां और स्‍कूल में पीरियड्स पर दी गई जानकारी भी प्रैक्टिकली काम नहीं आती और बच्चियों को शर्मिंदा होना पड़ता है। आप चाहें तो अपनी बेटियों को पहले से ही चेता सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी बेटियों शरीर में होने वाले वो 3 बदलावों के बारे में बताना होगा, जो पीरियड्स शुरू होने का संकेत होते हैं।

पीरियड शुरू होने से पहले दिखने लगते है ये लक्षण:

जब बेटी का व्‍हाइट डिसचार्ज शुरू होता है। यह वैजाइनल डिसचार्ज सफेद या पीले रंग का होता है। बेटी को समझाएं जब भी उसे ऐसा हो तो वह सतर्क रहे क्‍योंकि डिसचार्ज का मतलब ही होता है कि कुछ ही महीनों में पीरियड्स शुरू होने वाले हैं

बेटियों को समझाएं अगर उनके ब्रेस्‍ट का साइज बढ़ रहा हो तो समझ जाएं कि उनके पीरियड्स स्‍टार्ट होने में अब समय नहीं है।

जब लड़की के ब्रेस्‍ट उभरना शुरू होते हैं तो उन्‍हें पूरे आकार में आने में 4 से 5 वर्ष लगते हैं मगर, जब ब्रेस्‍ट उभरना शुरू हों तो उसके 2 वर्ष बाद से पीरियड्स शुरू होने लगते हैं।

बेटी जब 10 वर्ष की हो जाए तो उसे इस बात पर ध्‍यान रखने के लिए कहें कि उसके प्‍यूबिक एरिया में बालों की ग्रोथ तो नहीं हो रही अगर ऐसा हो रहा है तो उसे पीरियड्स के बारे में बताएं।

Back to top button