दल अपने बीएलए नियुक्त करें- एडीएम

सुलतानपुर, 20 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ के निर्देशानुसार उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) हर्षदेव पाण्डेय ने मान्यता प्राप्त समस्त राजनैतिक दलों को सूचित किया है कि जनपद में अवस्थित विधान सभावार समस्त मतदेय स्थलों पर तत्काल बीएलए नियुक्त करके सूची जिला निर्वाचन कार्यालय एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचन रजिष्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध करायें। आवेदन पत्रों की त्रुटियों को छात्र/छात्राओं द्वारा शुद्ध करके पुनः आवेदन 22 दिसम्बर तक जमा करें।
रिपोर्ट- विकास आनन्द





