गिल व शॉ के शतकों से भारत अंडर-19 टीम की इंग्लैंड पर रिकॉर्ड जीत

मुंबई। शुभम गिल (160) और पृथ्वी शॉ (105) के शतकों की मदद से भारत अंडर-19 टीम ने चौथे वन-डे में इंग्लैंड अंडर-19 पर 230 रनों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। भारत के 382/9 के जवाब में इंग्लैंड की पारी 37.4 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अपराजेय बढ़त बना ली। भारत ने रनों के लिहाज से अंतरराष्ट्रीय अंड-19 क्रिकेट में तीसरी बड़ी जीत दर्ज की। 383 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके केवल तीन खिलाड़ी दोहरी रन संख्या में पहुंच पाए। ओली पोप ने सर्वाधिक 59 रन बनाए जबकि विली जैक्स ने 44 और मैक्स होल्डन ने 17 रन बनाए। तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने 31 रनों पर 4 विकेट लिए। विवेकानंद तिवारी ने 20 रनों पर 3 और शिवम मावी ने 18 रनों पर 2 विकेट लिए।

गिल व शॉ के शतकों से भारत अंडर-19 टीम की इंग्लैंड पर रिकॉर्ड जीत

अभी अभी: आई बड़ी खबर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या होगे कप्तान

इससे पहले भारत की तरफ से शुभम और पृथ्वी ने दूसरे विकेट के लिए 231 रन जोड़े। शुभम 120 गेंदों में 23 चौकों अर 1 छक्के की मदद से 160 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी ने 89 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए।

तीसरी बड़ी जीत: भारत ने इंग्लैंड को चौथे अंडर-19 वन-डे में 230 रनों से हराया, जो अंतरराष्ट्रीय अंडर-19 वन-डे में रनों के लिहाज से तीसरी बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज है जब उसने पर्ल में जिम्बाब्वे को 240 रनों से हराया था। दूसरी बड़ी जीत टीम इंडिया के नाम पर है जब उसने 2006 में कोलंबो में इंग्लैंड को 234 रनों से हराया था।

 

Back to top button