क्या सनी लियोनी को मिल गया है अपना मिस्टर राइट? देखें वीडियो

सनी लियोनी एमटीवी स्पलिट्सविला के तीन सीजन में ग्लैमर का तड़का डाल रही हैं। इस बार भी वो ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए हाजिर हैं। रणविजय सिंह के साथ एक्ट्रेस इस सीजन को होस्ट करेंगी। जो शुरुआत में शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। हालांकि पिछले साल निखिल चिनप्पा ने शो में उनकी जगह ली थी क्योंकि उस समय सिंह की पत्नी प्रेग्नेंट थीं और वो उनके साथ समय बिताना चाहते थे। शो के दसवें सीजन के साथ रणविजय एक बार फिर वापसी के लिए तैयार हैं। ऐसा लगता है कि यह शो ट्विस्ट और टर्न के साथ सभी का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

शो के निर्माताओं ने इसकी पहली झलक शेयर कर दी है। जिसे देखकर आप शो के शुरू होने का इंतजार नहीं कर पाएंगे। फेसबुक से शेयर की गई इस वीडियो में सनी एक किरदार में नजर आती हैं जो अपने राइट मैच की तलाश में हैं। इसके बाद जल्द ही उनकी मुलाकात रणविजय से होती है जो उन्हें अपने लिए सही लगता हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट है। एक और किरदार है जो सनी के लिए लड़ता हुआ नजर आता है। तो क्या इसका मतलब यह हुआ कि इस बार शो में एक लड़की को दो लड़कों में से किसी एक को चुनना होगा? यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।

फिलहाल यह प्रोमो लोगों को एक्साइटिड करने के लिए काफी है। एमटीवी के फेसबुक पेज से इस वीडियो को 27 जून को शाम के 6 बजे अपलोड किया गया था। अभी तक 6 लाख 93 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। स्पलिट्सविला सिंगल्स के लिए बनाया गया ऐसा रिएलिटी शो है जिसमें वो अपने परफेक्ट मैच की तलाश करते हुए राजा और रानी के टाइटल को जीतने की कोशिश करते हैं। सनी और रणविजय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दोनों कंटेस्टेंट को उनके रोमांटिक रिलेशनशिप में गाइड करते हुए दिखेंगे।

सेक्स सीन से भरपूर है ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरका’ का ट्रेलर लॉन्च, बच्चों के साथ न देखें इसे

यह शो 23 जुलाई से हर वीकेंड पर प्रसारित किया जाएगा। जहां तक सनी की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म बादशाहो में आइटम नंबर करती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। एक्टर्स के लुक पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं।

Back to top button