‘टनल मैन’ में दिखेगा सिलक्यांरा हादसा रेस्क्यू

तब्बू वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘टनल मैन’ से जुड़ गई हैं. यह पहली बार होगा जब एक्ट्रेस किसी हिंदी ओरिजिनल स्ट्रीमिंग सीरीज में नजर आएंगी. ‘टनल मेन’ 2023 में उत्तराखंड में हुए टनल रेस्क्यू की भावना से प्रेरित एक काल्पनिक ड्रामा है. नवंबर 2023 में पूरा देश सांसें थामकर उस लंबे और चैलेंजिंग रेस्क्यू ऑपरेशन को देख रहा था, जिसके जरिए उत्तराखंड में एक ढही हुई सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था.

‘टनल मैन’ उसी घटना की भावना, मुश्किल हालात में दिखाए गए धैर्य, टीमवर्क और उम्मीद से प्रेरणा लेती है. इसने उस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. तब्बू का करियर तीन दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है. इस दौरान उन्होंने मेनस्ट्रीम और इंडिपेंडेंट सिनेमा के साथ-साथ हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है.

माचिस और  चांदनी बार में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले. वहीं मकबूल, हैदर और अंधाधुन जैसी फिल्मों ने उनकी कमाल की परफॉर्मेंस और एक्टिंग की रेंज देखने को मिली. इंटरनेशनल लेवल पर भी तब्बू ने अपनी खास पहचान बनाई है. उनके ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में मीरा नायर की ‘द नेमसेक’ शामिल है, जिसमें उन्होंने अशिमा गांगुली का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह आंग ली की ‘लाइफ ऑफ पाई’ और सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में भी नजर आई थीं.

Back to top button