एक और जवान का वायरल हो रहा वीडियो, जूते साफ करवाते हैं अफसर

देहरादून। पिछले दिनों बीएसएफ और सीआरपीएफ जवान का वीडियो सामने आने के बाद अब एक और सैनिक का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें जवान ने अफसरों पर अपने घर के काम करवाने और जूते साफ करवाने के आरोप लगाए हैं।

जियो में अगर 1GB ख़त्म होने के बाद भी पाना चाहते हैं पुराने जैसी नेट स्पीड, तो जरुर पढ़ें ये खबर

एक और जवान का वायरल हो रहा वीडियो, जूते साफ करवाते हैं अफसर

JIO का नया धमाका, एक सेकेंड में डाउनलोड होगा 1GB का वीडियो

42 इंफेंट्री ब्रिगेड में पोस्‍टेड लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह का वीडियो सामने आया है जिसमें आरोप लगाया है कि पीएम, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री को शिकायत वाला पत्र लिखने के बाद उसे परेशान किया गया और उसी के खिलाफ जांच शुरू कर दी।

[youtube youtubeurl=”3Y-xWWobqXs” ][/youtube]

यह कहा है जवान ने

यज्ञ प्रताप ने अपने वीडियो में कहा है कि मैं पिछले 15 साल से सेना में सेवा दे रहा हूं। इस दौरान मैंने देखा कि सेना में अधिकारी जवानों का किस तरह से शोषण करते हैं। इसके लिए मैं काफी दिनों से परेशान था। मेरे लिए हिम्मत जुटाना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि सारी पावर अधिकारियों के पास है। इसके बाद मैंने सबकुछ सोचते हुए अंत में फैसला किया कि इसके खिलाफ आवाज उठाऊंगा।

Back to top button