आपके घर की रसोई की दिशा बन सकती बीमारियों का मुख्य कारण, जानिए कैसे?

हर कोई घर में सुख-शांति और लक्ष्मी का वास चाहता है और इसके लिए लोग कई उपाय करते है। कुछ लोग पूजा-पाठ, हवन तो कुछ आपना घर वास्तु के अनुसार बनवाते हैं। वास्तु के अनुसार अगर घर बनवाते है तो ये सकारात्मक उर्जा को आकर्ष‌ित करके घर के लोगों को उर्जावान और सेहतमंद बनाए रखता है। वास्तु में घर के किचन का भी बहुत महत्व होता है। आइए जानते है किचन से जुड़े वास्तु दोष:

1. वास्तु के अनुसार किचन में हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना चाहिए। कहते है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं अगर आप दक्षिण पूर्व की ओर मुंह करके खाना बना रहे है तो ये आपके घर की शांति भंग कर देती हैं।

2. कहा जाता है कि बिना नहाएं न खाना बनाना चाहिए और न ही खाना चाहिए इससे एक तो आपकी सेहत बिगड़ती है और आप मोटे भी होते हैं।

3. वहीं किचन के पश्चिम दिशा में मुंह करके खाना बनाने से घर के सदस्यों को त्वचा से जुड़ी बीमारी हो सकता है। अगर किचन में एक खिड़की पूर्व दिशा की ओर हो तो ये शुभ होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button