आप इसे चेहरे पर अप्लाई कर स्किन संबंधी समस्या से पा सकती हैं राहत, आइए जानें ओट्स से फेस पैक कैसे बनाएं..

ओट्स सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप इसे चेहरे पर अप्लाई कर स्किन संबंधी समस्या से राहत पा सकती हैं। आइए जानते हैं ओट्स से फेस पैक कैसे बनाएं।

ओट्स एक सुपरफूड के रूप में माना जाता है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल स्नैक के तौर पर करते हैं। ओट्स फाइबर, विटामिन-ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह स्किन के लिए भी काफी गुणकारी है। जी हां, स्किन केयर रूटीन में ओट्स शामिल कर दमकती त्वचा पा सकती हैं। आइए जानते हैं, ओट्स से फेस पैक कैसे बनाएं।

1.ओट्स और दही का पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब एक बाउल में एक चम्मच ओट्स लें, इसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला दें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

2.बेसन और ओट्स का फेस पैक

यह फेस पैक त्वचा को साफ करता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद और एक चम्मच ओट्स पाउडर मिलाएं। इसमें शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें, अब इससे हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

3. बादाम, ओट्स और दूध का पैक

इस फेस पैक की मदद से डार्क सर्कल की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए मिक्सी में 3-4 बादाम और 2 चम्मच ओट्स पीस लें। अब इसमें दूध मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, लगभग10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

4.ओट्स, नींबू का रस और अंडे की सफेदी

अगर आपको पिंपल की समस्या है, तो यह फेस पैक आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच ओट्स पाउडर लें, इसमें अंडे की सफेदी और नींबू का रस मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं, कुछ मिनट बाद पानी से साफ कर लें।

Back to top button