काशी विश्वनाथ पहुंची प्रियंका गांधी – सत्ताधारी जितना रोकेंगे, हम उतना तेज लड़ेंगे

वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2019 हलचल के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के लिए जमीन तैयार करने की जिम्मेदारी ले ली है। प्रियंका गांधी तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर थीं, सोमवार को प्रियंका गांधी प्रयागराज में, मंगलवार को भदोही और मिर्जापुर में थीं. आपको बता दें कि प्रियंका गांधी अपने पूर्वांचल दौरे का आखिरी दिन काशी में बिताएंगी. बुधवार को सुबह 11.20 बजे रामनगर पहुंच चुकी हैं और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया है।
ये भी पढ़ें :प्रियंका की यात्रा का समापन, वाराणसी में जनता से करेंगी सीधा संवाद
जानकारी के अनुसार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है और प्रियंका गांधी ने हाथ हिला कर सभी का अभिवादन भी किया। आपको बता दें कि इसके पहले प्रियंका गांधी चुनार के गेस्ट हाउस में रूकी हुई थीं, वहां से वाराणसी सुबह 10.25 बजे के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गई थी।
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा ने व्यवस्थित तरीके से पिछले 5 सालों में मीडिया सहित हर संस्थान पर हमला किया है। प्रधानमंत्री को ये सोचना बंद करना चाहिए कि जनता बेवकूफ है या जनता को कुछ दिखाई नहीं देता।
ये भी पढ़ें : वंशवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियां कभी स्वतंत्र और निर्भीक नहीं रही : नरेंद्र मोदी 
आपको बता दे कि इसके पहले मिर्ज़ापुर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सीधा कटाक्ष किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्ता जिसके सिर पर चढ़ जाती है उनको गलतफहमियां हो जाती हैं। पहले वो जो जनता को गुमराह करते हैं, दूसरे वो जो उनके खिलाफ बोलते हैं और डरते हैं, मैं डरती नहीं हूं, चाहे कुछ भी करें। हमें चाहे जितना प्रताड़ित करें हम डरते नहीं हैं। हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे जितना हमें रोकेंगे हम उतना ही तेज लड़ेंगे।

Back to top button