अभी-अभी: शराब बैन के बाद अब मांस पर भी लगा बैन ,नहीं कटेंगे पशु

देशभर के हाइवे के किनारे शराब पर बैन के बाद अब एक और बड़ी खबर आई है।यूपी में मांस पर बैन लगा दिया गया है। अब गली मोहल्ले में कोई मांस काटता नहीं दिखेगा। दरअसल, लखनऊ नगर निगम ने ये आदेश जारी किया है। निगम का कहना है कि कोई भी गली मोहल्ले में मांस काटता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभी-अभी: पाकिस्तान ने छोड़ी दिल्ली उड़ाने वाली परमाणु मिसाइल, मचा हड़कंपimg_20161215122831

इससे अब वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनो ही लोगों को इससे फर्क पड़ेगा। जहां एक ओर वेजिटेरियन लोगों को गली गली मांस कटता नहीं दिखेगा तो नॉन वेजिटेरियन लोगों को अब चुनिंदा जगह मांस कटने से बीमार जीवों के मांस से छुटकारा मिल सकेगा। 
लखनऊ नगर निगम दो स्लॉटर हाउस (पशु वद्धशाला) का निर्माण करवा रहा है। एक मोहनलाल गंज में और दूसरा मोतीझील पर स्थित होगा। इसके बनने के बाद अवैध तरीके से मीट का कारोबार नहीं किया जा सकेगा। जानवरों के कटने पर रोक लग जाएगी। इन दोनों स्लॉटर हाउस का निर्माण करीब 90 करोड़ की लागत होगा। 
इनमे क्या होगा ख़ास 
इसमें हर दिन करीब 200 से अधिक बड़े और 1000 छोटे जानवरों को काटा जा सकेगा। निगम अधिकारियों को उम्मीद है कि इसके बनने के बाद नगर निगम को हर महीने 50 लाख से ज्यादा का राजस्व मिलेगा। अब तक नगर निगम के पास लगभग 600 मीठ दुकानदार ही रजिस्टरड हैं। पर अवैध मीट शॉप की संख्या इससे कई गुना अधिक है। 
Back to top button