स्नैपडील ने दिलाया घबराए कर्मचारियों को भरोसा

नकदी संकट की रिपोर्टों से घबराए कर्मचारियों को शांत करने की कोशिश करते हुए ऑनलाइन रिटेलर स्नैपडील के संस्थापकों ने खुद उनसे बातचीत का सिलसिला शुरू किया है।
यह भी पढ़े: अभी अभी: SBI में है आपका अकाउंट तो आपके लिए है ये बड़ी खुशखबरी

बीते कुछ हफ्तों के दौरान इस संबंध में कई बैठकें हुई हैं। सूत्रों ने बताया कि कर्मचारियों को भरोसा दिया जा रहा है कि कंपनी पर अधिग्रहण का कोई खतरा नहीं है और वह जल्द मुनाफे में आएगी।
सूत्रों की मानें तो बीते कुछ हफ्तों में इस तरह की पांच बैठकें हुई हैं। इस दौरान स्नैपडील के संस्थापक कुनाल बहल और रोहित बंसल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हैं। उनके हर तरह के संदेह को दूर किया जाता है।
भारत में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन रिटेल सेक्टर में फ्लिपकार्ट नंबर एक पर है। बीते साल स्नैपडील को पछाड़ अमेरिकी कंपनी अमेजन दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। फिलहाल स्नैपडील तीसरे स्थान पर है।
कंपनी को उम्मीद है कि वह दो साल में मुनाफे में आ जाएगी। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि स्नैपडील ने चीन में चीन के फंड हाउसों और अलीबाबा ग्रुप से मदद की गुहार लगाई है। हालांकि, इसमें उसे सफलता हाथ नहीं लगी है। अलीबाबा पहले से ही कंपनी में निवेशक है।
आंतरिक बैठकों में ग्रुप की दिशा को लेकर चिंता जताई गई। साथ ही निवेशकों के विरोधाभासी संदेशों पर भी बातचीत हुई। कहा जाता है कि जहां कुछ निवेशक मुनाफा चाहते हैं, वहीं कुछ को ग्रोथ की दरकार है। वरिष्ठ स्तर पर क्षमतावान कर्मचारियों की विदाई से भी चिंता है।





