वोट देने पहुची कंगना बोली ”ये स्वराज और स्वधर्म का समय है”

 

लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को चौथे फेज की वोटिंग के दौरान मुंबई में तमाम फ़िल्मी सितारों ने वोट डाले. वोट डालने वालों में तीखे बयानों के लिए मशहूर मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी फेम कंगना रनौत भी शामिल रहीं. वोट डालने के बाद कंगना रनौत ने मतदान के फायदे गिनाने के साथ राजनीतिक बयां भी दिया.

कंगना रनौत ने कहा, “ये बहुत महत्वपूर्ण दिन है. ये दिन पांच सालों में एक बार आता है. मेरा निवेदन है कि इसका इस्तेमाल करें. मुझे लगता है कि मेरा देश इस समय सही मायने में आजादी का मजा ले रहा है. क्योंकि इससे पहले हम सब मुगल, ब्रिटिश और इटालियन सरकार के गुलाम थे. इसके पहले की पार्टियों ने लंदन में छुट्टियां मनाईं और मजे किए.”

कंगना ने कहा, “कांग्रेस की सरकार के वक्त हालात बहुत बुरे थे. रेप, गरीबी, प्रदूषण की जो हालत आज है, उससे कई गुना ज्यादा खराब हालत कांग्रेस के शासन में थी. ये स्वराज और स्वधर्म का समय है. हमें भारी मात्रा में वोट करना चाहिए.”

 

 

 

 

 

 

Back to top button