विदेशी कपंनियों को देश में कारोबार करने के लिए नहीं मिलेगी एंट्री, वाणिज्य मंत्री ने बैठक…

सरकार ने फिर साफ किया कि विदेशी कपंनियों को देश में बहु ब्रांड खुदरा कारोबार की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यहां छोटे कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में यह आश्वासन दिया। 
नहीं होगी प्रवेश की इजाजत
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोयल ने कहा, ” भारत विदेशी कम्पनियों को मल्टी ब्रांड रिटेल की इजाजत नहीं देगा और ‘बी- टू- बी’ के बहाने मल्डी ब्रांड रिटेल के लिए किसी प्रकार की प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। वाणिज्य मंत्री ने बैठक में शामिल प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनके सभी बिंदुओं पर सकारात्मकता से विचार किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वस्तुओं और सेवाओं का बेहद निचले स्तर पर मूल्य तय करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तेजी से चढ़ा सोने का पारा, इस बड़े स्तर को पार करते हुए सामने आई ये नई कीमत…
इसी के साथ उन्होंने कहा कि सरकार छोटे और खुदरा व्यापारियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए हर प्रकार का समर्थन और सहायता प्रदान करेगी। बैठक किराना स्टोर, व्यापारियों और खुदरा व्यापारियों की एसोसिएशनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री भी मौजूद थे।





