वकील की डॉक्टर पत्नी को लेकर ड्राइवर फरार, थाने में उसने लगायी अपनी गुहार

पटना. पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता की डॉक्टर पत्नी को उसके ड्राइवर लेकर फरार हो गया। अधिवक्ता ने इसकी शिकायत पटना स्थित फुलवारी थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को महिला डॉक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है। ये है मामला…

– महिला डॉक्टर का अपहरण कर लेकर जा रहे उसके ही ड्राइवर को पुलिस ने पटना जिला के गौरी चक थाना से गिरफ्तार कर लिया है।
– पटना हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता ने मंगलवार को पटना के फुलवारी शरीफ थाने में अपने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था।
-अधिवक्ता ने अपने ड्राइवर पर आरोप लगाया था कि वो उनकी डॉक्टर पत्नी को लेकर फरार हो गया है।
-पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि तुरंत पूरे इलाके को वायरलेस के जरिए अलर्ट कर दिया। मामला हाई प्रोफाइल होने से पुलिस भी परेशान हो गई।
-शहर की नाकेबंदी कर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी।
– इसी दौरान मंगलवार की देर रात गौरी चक थाने की पुलिस को एक स्विफ्ट कार में एक युवक व महिला बैठे मिले। – दोनों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों महिला डॉक्टर व चालक निकले।

ये भी पढ़ें: भारतीय प्रवासी ने पेश किया ‘एन्वीग्रीन’ कैरी बैग, अब नहीं होगा प्लास्टिक का इस्तेमाल

– इसके बाद गौरी चक पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
– इसके तत्काल बाद इसकी सूचना फुलवारी शरीफ पुलिस को दी गई।
-फुलवारी शरीफ पुलिस ने दोनों को अपने हिरासत में ले लिया।

Back to top button