राजस्थान में एसीबी ने पुलिस चौकी प्रभारी रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक पुलिस चौकी के प्रभारी को दस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है।

प्रतापगढ़ जिले के मुंगाना निवासी भेरूलाल लबाना ने एसीबी में शिकायत कर बताया कि उसने बीस माह पहले बांसवाड़ा में एक व्यक्ति को अपना ट्रैक्टर किराए पर दिया। लेकिन इस आदमी ने किराया देने के बजाय उसका ट्रैक्टर किसी और को बेच दिया। उसने पुलिस चौकी जगपुरा में इसकी रिपोर्ट कराई तो चौकी प्रभारी मदन सिंह ने पहले पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी।

यह पैसा देने के बाद भी मदन सिंह ने कार्रवाई नहीं की और दस हजार रुपये और मांगे। एसीबी ने 23 अगस्त को मामले का सत्यापन कराया गया और बुधवार को ट्रैप कर मदन सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया। अब एसीबी मदन सिंह के घर और अन्य संपत्ति की जानकारी जुटा रही है।

Back to top button