रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमेठी मे शिक्षा विभाग द्वारा सांख्यिकी प्रयोग पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय सांख्यिकी विभाग के व्याख्यान का आयोजन

रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमेठी मे शिक्षा विभाग द्वारा सांख्यिकी प्रयोग पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय सांख्यिकी विभाग के व्याख्यान का आयोजन
दिनांक 19.12.2018
अमेठी के रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजर्षि व्याख्यान माला के अन्तर्गत शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा अनुसंधान में सांख्यिकी का प्रयोग विषय पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय सांख्यिकी विभाग के प्रो0 ज्ञान प्रकाश सिंह के विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो0 ज्ञान प्रकाश सिंह एवं प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से हुआ। मुख्य अतिथि प्रो0 ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि अनुसंधान में सांख्यिकी का प्रयोग कर अनुसंधान की विश्वसनीयता को स्थापित किया जा सकता है। आज सभी स्नातक एवं परास्नातक स्तर के छात्रां को सांख्यिकी का ज्ञान आवश्यक है। आज की शिक्षा व्यवस्था काफी दोषपूर्ण है। आज प्रारम्भ से ही बच्चों को शिक्षा में रटने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे बच्चे आगे चल करके उनमें समझ का विकास न होने के कारण वे विज्ञान एवं गणित को कठिन मानकर उससे पलायन करने लगते हैं। प्रो0 सिंह ने कहा कि आकड़ों का सम्पूर्ण ज्ञान आवश्यक है तभी हम कोई विश्वसनीय परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्रों में सांख्यिकी का प्रयोग निरन्तर बढ़ता जा रहा है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में सांख्यिकी का प्रयोग कर आज चुनाव परिणाम का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को तथ्य संकलन एवं तथ्य विश्लेषण की विधियों से परिचित कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 त्रिवेणी सिंह ने कहा कि सामाजिक विज्ञान के साथ ही सभी विज्ञानों के अनुसंधान में सांख्यिकी का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। सभी छात्र-छात्राओं को सांख्यिकी का ज्ञान आवश्यक है। शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ0 लाजो पाण्डेय ने सभी का स्वागत किया एवं आभार डॉ0 सन्तोष कुमार सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्री सुभाषचन्द्र मल्होत्रा, डॉ0 प्रमिला, डॉ0 राधेश्याम प्रसाद, डॉ0 सुभाष सिंह, डॉ0 एम0पी0 त्रिपाठी, डॉ0 धनंजय सिंह, डॉ0 जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ0 ज्योति सिंह, डॉ0 दिनेश बहादुर सिंह, डॉ0 पवन कुमार पाण्डेय, डॉ0 सुधीर सिंह, डॉ0 रीना त्रिवेदी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अजय कुमार सिंह ने किया।
अंजनी कुमार मिश्राअमेठीमोबाइल नम्बर- 9918732222





