यूपी में 10 हजार से ऊपर हुई हॉटस्‍पॉट्स की संख्‍या, 39 हजार के करीब पहुंचे कुल कोरोना मरीज

लखनऊ। प्रदेश के कोरोना संक्रमण के प्रसार के बीच अब हॉटस्पॉट की संख्या 10,015 हो गई है। इनमें 1,082 थानान्तर्गत 14,64,244 मकानों के 88,21,052 लोगों को चिह्नित किया गया है। इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 38,739 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किये गये लोगों की संख्या 18,951 है।

अपर मुख्य सचिव-गृह अवनीश अवस्थी ने शनिवार को बताया कि इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 1,76,175 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 1,18,17,801 वाहनों की सघन चेकिंग में 66,886 वाहन सीज किए गए। चेकिंग अभियान के दौरान 59,74,72,129 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 3,47,059 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1,061 लोगों के खिलाफ 784 एफआईआर दर्ज करते हुए 390 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ाई से नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2147 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है जो जांच के बाद कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।  

निर्माण कार्यों से जुडे़ 18.23 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.91 लाख श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 6.74 लाख निराश्रित व्यक्तियों को एक-एक हजार रुपये के आधार पर कुल 33.88 लाख लोगों को 338.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। निर्माण कार्यों से जुडे़ 17.02 लाख श्रमिकों को द्वितीय किश्त का भी भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश की पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेन्ट एवं मास्क सहित कुल 97 इकाईयां क्रियाशील हैं। प्रदेश में 1127 फ्लोर मिल, 503 तेल मिल एवं 357 दाल मिल संचालित की जा रही है।

प्रदेश में हाॅटस्पाॅट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 89,72,432 के सापेक्ष 12,092 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ-मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। डोर स्टेप डिलिवरी ‘फल, सब्जी आदि’ कुल 16,330 वाहन लगाये गये हैं। डोर स्टेप डिलिवरी वाले प्रोविजन स्टोर की संख्या 13,061 है। प्रोविजन स्टोर के माध्यम से डिलिवरी करने वालों की संख्या 13,056 है। हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कुल 22 प्रचलित सामुदायिक किचन हैं।

इन बस्तियों में 14,83,536 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकारी संस्थाओं, सामुदायिक किचन के माध्यम से 2,550 नागरिकों को लाभान्वित तथा धार्मिक-स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से 547 नागरिकों को लाभान्वित किया गया है। वहीं शुक्रवार को  राज्य सड़क परिवहन निगम की 6730 बसों के माध्यम से 10,05,901 लोगों ने यात्रा की।

Back to top button