युवराज सिंह ने पोस्ट की अपनी शर्टलेस फोटो, भज्जी ने कुछ यूं ली चुटकी

टीम इंडिया के क्रिकेटर्स अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर मजाकिया कमेंट करते हुए नजर आते हैं. फिर चाहे वह उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर हो या फिर सेल्फी के लिए. हाल ही में ऐसा ही स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के द्वारा इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड करने के बाद हुआ. युवराज सिंह ने शर्टलेस फोटो शेयर की है और इसका कैप्शन दिया मूड दिया है. युवराज सिंह की इस फोटो पर जहां एक तरफ उनके फैंस अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ युवराज के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है. उनके साथी खिलाड़ी उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं.

Yuvraj Singh posted his shirtless photo of post, Bhajji picked some yu

जब हरभजन सिंह और रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर युवराज की यह फोटो देखी उन्होंने मजेदार कॉमेंट्स किए. हरभजन सिंह ने लिखा, “सल्लू भाई.” तो वहीं रोहित शर्मा ने लिखा, “प्लीज बताएं आपका मतलब क्या था जब आपने मूड लिखा, क्योंकि इसका मतलब साफ नहीं है.” उनके फॉलोअर्स क्रिकेटर्स के बीच यह दोस्ताना देखकर खुश थे और कई लोगों ने लिखा कि वे अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

Mood ????

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on


कई अन्य फैंस ने तो युवराज के द्वारा फोटो शेयर करने के लिए अपनी ओर से बधाई दी. वहीं अन्य लोगों ने कहा कि उन्हें जल्दी फिट होना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, किंग युवराज आपकी आंखों में ज्यादा विश्वास नजर आ रहा है. अन्य यूजर ने पोस्ट किया, “युवी आप मेरे हीरो हो, मैं चाहता हूं कि आप भारतीय टीम में एक किंग की तरह वापसी करो, क्योंकि टीम इंडिया को आपकी जरूरत है.

इस गेंदबाज ने शादी के 24 घंटे बाद ही टीम इंडिया का किया बुरा हाल

गौरतलब है कि युवराज सिंह को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी. युवराज सिंह 2019 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से खेलना चाहते हैं. लेकिन कई क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि यहां से युवराज सिंह की टीम में वापसी आसान नहीं होने वाली. बहरहाल, जो भी हो लेकिन युवराज ने हार नहीं मानी है.

Back to top button