इस गेंदबाज ने शादी के 24 घंटे बाद ही टीम इंडिया का किया बुरा हाल

श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज की। श्रीलंका के युवा गेंदबाज अकिला धनंजया ने खेल की स्थिति बदल दी थी। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने ओपनिंग करते हुए शतकीय साझेदारी की। लेकिन रोहित शर्मा के आउट होते ही टीम इंडिया की हालत खराब हो गई।

दिलचस्प बात यह है कि इस मैच से 24 घंटे पहले ही धनंजया ने अपनी शादी की थी और उन्होंने हनीमून पर जाने के बजाय देश की तरफ से मैच खेला और आधी से ज्यादा भारतीय टीम को पवेलियन भेज दिया।
खुलासा: कप्तान कोहली सहित इन बड़े क्रिकेटरों पर बाबा राम रहीम का ‘हाथ’! वीडियो वायरल
इस मैच में भारत की अच्छी शुरुआत रही थी। लेकिन धनंजया ने रोहित का विकेट झटका और फिर आधी से ज्यादा भारतीय टीम पवेलियन लौट गई। लेकिन इसके बाद महेन्द्र सिंह धौनी और भुवनेश्वर कुमार की शतकीय साझेदारी ने भारत को जीत दिला दी। इससे पहले धनंजया ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने लोकेश राहुल, केदार जाधव, विराट कोहली हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा था।





