मेट्रो में कपल की हरकत देख भड़क गई महिला, देसी अंदाज में…

राष्ट्रीय राजधानी की मेट्रो में सफर करने वाले प्रेमी जोड़ों के लिप-लॉक और अश्लील हरकत करने के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

जिसमें एक महिला और कपल के बीच बहस हो रही है। मेट्रो में एक लड़का-लड़की को आपत्तिजनक हरकत में देख महिला ने उनको जमकर फटकार लगाई और पीटने तक की धमकी दे डाली।
वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद के बीच जब लड़की कहती है कि हम 18 साल से ज्यादा के हो चुके हैं तो महिला भड़क जाती है और कहती है- ”अब पिटकर ही मानेगी। ” हालांकि, प्रेमी जोड़े और महिला के बीच बहस बढ़ती देख मेट्रो में मौजूद सह-यात्रियों ने उनको समझा-बुझाकर विवाद शांत कराया।





