मिट्टी डालकर चढ़ा दिया रोलर जिंदा मजदूर पर

chindwara_road_worker_died_2016311_81128_10_03_2016एजेंसी/छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक बड़ी लापरवाही ने मजदूर की जान ले ली। सो रहे एक मजूदर पर मिट्टी डालकर रोलर चला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पेंच परियोजना के तहत माचागोरा बांध का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बुधवार रात को काम करने के बाद मजदूर जयराम (24) मिट्टी के ढेर पर सो गया, तभी सड़क बनाने के काम में लगे एक डंपर ने उस पर मिटटी डाल दी और बाद में उस पर रोलर चला दिया गया, जिससे मजदूर की मौत हो गई।

मजदूर की मौत

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को जब यहां अन्य मजदूर काम करने आए तो उन्हें मिट्टी से बाहर निकला हुआ एक मानव अंग दिखा। इसके बाद मिट्टी हटाई गई तो जयराम का पूरा शरीर मिला। उस मजदूर मौत हो चुकी थी और उसकी पहचान जयराम के रूप में हुई। छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक जी. के. पाठक ने बताया कि मजदूर की मौत मिट्टी में दबकर हुई। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच कराई जा रही है कि हादसा कैसे हुआ और मौत की वजह क्या थी? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

Back to top button